Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कल क्रूड ऑयल का स्टार 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में आए उछाल के दौरान आज भारत में तेल कंपनियों ने 6 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी की है। ऐसे में आपके शहर पर पेट्रोल और डीजल के रेट पर इसका क्या असर पड़ा है इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते कि इससे पहले 15 मार्च के आसपास भारत सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल की प्राइस में कटौती का ऐलान किया गया था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपए की मामूली कटौती की गई थी।

आइए जानते हैं वैश्विक स्तर पर क्या रही क्रूड प्राइस
अगर ग्लोबल लेवल पर बात करें तो डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 86.46 डॉलर प्रति बैरल की रही है, इसमें 0.15 परसेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं अगर आप बात करते हैं ब्रेंट क्रूड की तो इसकी कीमतों में 0.08 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है और यह बढ़कर 90.72 प्रति बैरल की दर पर पहुंच गया।
वहीं फ्यूचर्स में भी इसकी कीमत में 91 रुपए की तेजी दर्ज की गई जिसके मध्य 7,214 रुपए प्रति बैरल के दर पर पहुंच गया। इसके अलावा एमसीएक्स में भी अप्रैल के महीने में डिलीवरी होने वाले अनुबंध में 24 का उछाल देखने को मिला है और यह 7,214 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
जानें देश के मुख्य शहरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
दिल्ली
अगर हम बात करते हैं देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां पर पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.62 प्रति लीटर है।
मुंबई
मुंबई यानी महाराष्ट्र की राजधानी भारत के सबसे महंगे शहरों में से भी एक है। यहां पर पेट्रोल 104.21 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है वहीं डीजल की प्राइस 92.15 प्रति लीटर की है।
कोलकाता
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 104 रुपए से मात्र 6 पैसे कम है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 103.94 की दर से बिक रहा है ,वहीं डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर है।
चेन्नई
अगर बात की जाए चेन्नई की तो यहां पर पेट्रोल 100.75 प्रति लीटर और डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.65 रुपए है। वहीं 1 लीटर डीजल 87.5 की दर से बिक रहा है।
पटना
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पटना में आज पेट्रोल 105.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
आने वाले समय में सरकार कम कर सकती है पेट्रोल और डीजल की कीमत
हाल ही में 15 मार्च को भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपए की कटौती की है। फिलहाल लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं और ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और गिरावट की जा सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
