Petrol Diesel Price Today: आपको बताते चले कि इस समय कच्ची तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अगर बात करें कल यानी शुक्रवार की तो तेल में करीब 3.7 फ़ीसदी की गिरावट देखने को मिली और यह 78.01 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं अगर हम बात करते हैं ब्रेन की तो इसमें 1.8 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है और इसकी प्राइस 81.90 की रही है। हालांकि कच्चे तेल में गिरावट की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिल रहा है।
जानें कहां आया पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव
अगर बात करें देश के महान नगरों की तो इनमें से चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा बिहार जैसे कुछ राज्यों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ीं हैं।

कहां कम हुई पेट्रोल की कीमतें
होली का त्यौहार आने से पहले भारत के कुछ राज्यों ने पेट्रोल और डीजल की कामत में थोड़ी राहत दी है। भारत के आंध्र प्रदेश, असम और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी देखने को आई है।
जानें देश के चार महानगरों में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। यहां पर पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटरऔर डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.88 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 92.47 रुपए प्रति लीटर के दर से बिक रहा है।
वहीं बात करें मुंबई की तो चारों महानगरों के मुकाबले पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा महंगी है। मुंबई 1 लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए आपके करीब 104.21 देने होंगे। मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 प्रति लीटर की है।
वहीं कोलकाता में मुंबई के बाद सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 103.94 यानी करीब 104 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो यहां पर डीजल की कीमत 90.76 प्रति लीटर की है।
जानें देश के कुछ बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम
हैदराबाद
अगर बात करें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की तो यहां पर पेट्रोल की कीमत 107.41 रुपए प्रति लीटर की है। यहां डीजल की प्राइस 95.63 रुपए प्रति लीटर की है।
जयपुर
अगर बात करें पिंक सिटी जयपुर की तो यहां पर पेट्रोल 105.23 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है। वहीं डीजल की कीमत 90.34 रुपये प्रति लीटर की रही है।
लखनऊ
अगर बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तो यहां पर पेट्रोल की कीमत 94.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल की प्राइस 87.74 रुपए प्रति लीटर की है।
पटना
बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है। यहां पर पेट्रोल की कीमत 105.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.03 प्रति लीटर की है।
बेंगलुरु
भारत की सबसे महंगे शहरों में एक जाने वाले बेंगलुरु में भी पेट्रोल के दाम देश के कई शहरों के मुकाबले काफी कम हैं। बेंगलुरु में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 99.84 रुपए की है। वहीं डीजल 85.93 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications