आयकर विभाग को अपने हर छापे में 100 फीसदी सफलता इसलिए मिल रहा है क्योंकि नए नोटों में रेडियोएक्टिव स्याही लगी हुई है।
नोट में चिप की अफवाहों के बीच अब एक नई खबर आई है, कुछ लोगों ने दावा किया है कि नोट में कोई चिप नहीं लगी बल्कि एक रेडियोएक्टिव स्याही लगी है। ये रेडियोएक्टिव स्याही होने के कारण इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी नोटों को ट्रैक कर ले रहे हैं और वहां से भारी मात्रा में नोटों की बरामदगी हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
दरअसल सोशल मीडिया पर किसी ने पोस्ट कर दिया कि आयकर विभाग को अपने हर छापे में 100 फीसदी सफलता इसलिए मिल रहा है क्योंकि नए नोटों में रेडियोएक्टिव स्याही लगी हुई है।
ये है थ्यौरी !
सोशल मीडिया पर इस अपने इस तर्क को और मजबूत करने के लिए लोगों ने रेडियोएक्टिव पदार्थों के यौगिक गुणों के बारे में लिखा है। एक पोस्ट में बताया गया है कि वास्तव में P32 एक रेडियोएक्टिव आइसोटोप है जिसमें फॉसफोरस के 15 प्रोटॉन्स और 17 न्यूट्रॉन्स होते हैं। इसे रेडियो एक्टिव इंक में बहुत ही कम मात्रा में प्रयोग किया जाता है।
इसलिए मिलती है आयकर विभाग को सफलता!
ये एक रेडियो एक्टिव टेप वार्निंग टेप की तरह काम करता है। जब अनुमति से ज्यादा करेंसी एक जगह इकट्ठा रखी गई हो तो रेडियो एक्टिव करेंसी , इस बात की जानकारी देता है। इसलिए आयकर विभाग को बड़ी मात्रा में नई करेंसी के एक जगह इकट्ठा होने की जानकारी देता है।
रेडियोएक्टिव स्याही!
इसके अलावा लोगों ने एक और तर्क दिया है, 'आपको बता दें कि कई देशों में रेडियोएक्टिव स्याही का इस्तेमाल इंडिकेटर के लिए किया जाता है, जिससे किसी चीज को आसानी से खोजा जा सकता है।'
अफवाह हो सकती हैं रेडियोएक्टिव स्याही की खबरें
फिलहाल किसी सरकारी एजेंसी ने इस बात पर कोई जवाब दिया ना ही कोई पुष्टि की है, ऐसे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, फिर इसके दूसरे पहलू पर ध्यान दें तो पता चलेगा कि आयकर विभाग पहले की ही तरह काम कर रहा है और वह सिर्फ जरूरत से बहुत ज्यादा करेंसी निकालने वाले लोगों पर ही कार्रवाई हो रही है। आपको एक बार फिर बता दें कि, नई करेंसी नोट में रेडियो एक्टिव स्याही प्रयोग किए जाने के संबंध में किसी सरकारी एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
