Redington Share Price: Redington के शेयर में 30 जुलाई को जोरदार तेजी देखने को मिली। सुबह 11:40 बजे तक शेयर करीब 10.35% उछलकर ₹317.25 पर पहुंच गया था। शेयर में इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी के जून तिमाही के मजबूत नतीजे माने जा रहे हैं।

जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 94% बढ़कर ₹453 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹233 करोड़ था। वहीं, कंपनी का Revenue 35% बढ़कर ₹34,922 करोड़ रहा। पिछले साल इसी अवधि में Revenue ₹25,952 करोड़ था।
भारत में ग्रोथ खास तौर पर मजबूत रही-
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसके सभी बिजनेस और प्रमुख ऑपरेटिंग मार्केट्स में प्रदर्शन अच्छा रहा। कंपनी के मुताबिक, भारत में ग्रोथ खास तौर पर मजबूत रही। जून तिमाही में मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 15 फीसदी बढ़ा। इसमें क्लाउड और साइबर सिक्योरिटी ऑफरिंग्स का बड़ा हाथ रहा।
जियोपॉलिटिकल टेंशन के बावजूद प्रदर्शन अच्छा-
कंपनी ने कहा है, कि जून तिमाही में जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के बावजूद प्रदर्शन अच्छा रहा। कंपनी के एमडी एवं ग्रुप CEO वीएस हरिहरन ने कहा, "हमने FY27 की शुरुआत जोरदार की है। कंपनी ने इस दौरान सबसे ज्यादा प्रॉफिट और रेवेन्यू कमाया।
एक हफ्ते में 22% चढ़ा शेयर-
प्रॉफिट ग्रोथ रेवेन्यू ग्रोथ से ज्यादा रही। इससे प्रॉफिट और लगातार ग्रोथ पर कंपनी के फोकस का पता चलता है। सिर्फ एक हफ्ते में रेडिंग्टन का शेयर 22 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। वहीं, एक महीने में शेयर में 14% के करीब की तेजी देखने को मिली है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]


Click it and Unblock the Notifications
