Bank Holidays in Delhi 2023

दिल्ली में बैंक अवकाश (छुट्टियां/हॉलिडेज)

साल 2017 में दिल्ली में 90 बैंक अवकाश हैं जिसमें सरकारी अवकाश, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल हैं। इन 90 छुट्टियों में से 89 तो सार्वजनिक अवकाश हैं जब कि दिल्ली सरकार ने 5 जनवरी को गुरु गोबिन्द सिंह जी की 350वी जन्म वर्षगांठ को सरकारी अवकाश घोषित किया है।

Read More

List of Bank Holidays in Delhi 2023

Date Day Holiday
January 14 Saturday
January 26 Thursday
January 28 Saturday
February 11 Saturday
February 25 Saturday
March 08 Wednesday
March 11 Saturday
March 25 Saturday
March 30 Thursday
April 04 Tuesday
April 07 Friday
April 08 Saturday
April 22 Saturday
May 05 Friday
May 13 Saturday
May 27 Saturday
June 10 Saturday
June 24 Saturday
June 29 Thursday
July 08 Saturday
July 22 Saturday
July 29 Saturday
August 12 Saturday
August 15 Tuesday
August 26 Saturday
September 07 Thursday
September 09 Saturday
September 23 Saturday
September 28 Thursday
October 02 Monday
October 14 Saturday
October 24 Tuesday
October 28 Saturday
November 11 Saturday
November 12 Sunday
November 25 Saturday
November 27 Monday
December 09 Saturday
December 23 Saturday
December 25 Monday

 

दिल्ली में 2017 में बैंक की छुट्टियाँ – दिल्ली में 2017 में बैंक अवकाशों में राष्ट्रीय अवकाश और क्रिसमस जैसे कुछ अनिवार्य बैंक अवकाश शामिल हैं। आइये देखें, राष्ट्रीय अवकाशों की सूची:

1) गणतन्त्र दिवस अवकाश
2) स्वतन्त्रता दिवस अवकाश
3) गांधी जयंती अवकाश

ये तो केवल राष्ट्रीय अवकाश हैं दिल्ली में बैंकों के और भी कई अवकाश हैं। इस सूची में और भी कई अवकाश हैं। इसमें विभिन्न त्योंहारों के साथ क्रिसमस, दिवाली, ईद आदि त्योंहार भी शामिल हैं। यदि आप दिल्ली में हैं तो 10 अन्य चीजें हैं जो आप करना पसंद करेंगे। इन दिनों में आप दिल्ली में कई अच्छी जगहों पर घूम सकते हैं। इसके अलावा आप इन दिनों में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर भी जा सकते हैं। यदि आप पढ़ने के शौकीन हैं तो ये भी आपके लिए एक विकल्प है। चूंकि, गर्मियों में दिल्ली का तापमान काफी ज़्यादा होता है इसलिए बेकार में बाहर घूमने और पसीना बहाने में कोई समझदारी नहीं है।


गुरु गोबिन्द सिंह जयंती का अवकाश

गुरु गोबिन्द सिंह जी सिक्खों के 10वे और अंतिम सिक्ख गुरु थे। इस दिन ना केवल बैंक बंद हैं बल्कि सरकारी ऑफिस भी बंद रहेंगे। ऐसा पहली बार है कि गुरु गोबिन्द सिंह जयंती को दिल्ली में अवकाश घोषित किया गया है। गुरु गोबिन्द सिंह जयंती का अवकाश केवल दिल्ली में ही है, अन्य राज्यों में यह लागू नहीं है। हो सकता है आगे भविष्य में पंजाब और हरियाणा में भी इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जाये लेकिन अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार इस वर्षगांठ को देशभर में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।

2017 में बैंकों के अवकाशों में आप ये सब कर सकते हैं


यदि आप दिल्ली में हैं तो इन बैंक अवकाशों को आप अपने हिसाब से मना सकते है। आप इन दिनों में कई चीजें कर सकते हैं। लेकिन एक चीज जो हम आपको नहीं करने की सलाह देंगे वो है शहर में ड्राइव करना। भीड़ में ड्राइव से थोड़ा ब्रेक लें और घर पर समय बिताएँ। आप किताबें पढ़ते हुये और टीवी देखकर अपना समय बिता सकते हैं। लेकिन हाँ आप अपना लैपटाप ले कर मत बैठना। दिल्ली की विभिन्न प्रसिद्ध जगहों पर भी जाने की हम आपको सलाह नहीं देंगे क्यों कि ट्रैफिक ज़्यादा रहेगा। वैसे भी ये ट्रैफिक आप रोजाना झेलते ही हैं। यदि फिर भी आप इन छुट्टियों के समय बाहर घूमना चाह रहे हैं तो आप ट्रैफिक से बचने के लिए घर से सुबह जल्दी निकलें या शाम को देर से। ड्राइव भी इन दिनों बहुत सावधानी से करें। दिल्ली में बाहर वालों के लिए देखने की कई चीजें हैं। फिर भी, आखिर पसंद आपकी है। आप इन बातों को दिमाग में रखते हुये अपना निर्णय ले सकते हैं।

दिल्ली में बैंक अवकाशों के दौरान ट्रांजेक्शन

एक समय था जब हम बैंक अवकाश के दिन कोई ट्रांजेक्शन या लेन-देन नहीं करते थे। अब समय बदल चुका है और इंटरनेट व मोबाइल का ज़माना है। बैंक भी इससे अछूते नहीं हैं। दिल्ली में बैंक अवकाश के दिन कोई भी कभी भी ट्रांजेक्शन कर सकता है। पहले ऐसा संभव नहीं था। इन ट्रांजेक्शन्स में खाते में उपलब्ध राशि की जानकारी, अकाउंट स्टेटमेंट, पैसा ट्रांसफर करना, पैसा जमा करवाना, पैसे निकलवाना आदि शामिल हैं। आजकल हमारे पास इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, यूपीआई जैसे कई विकल्प हैं। दिल्ली के लोग इन दिनों में ये ऑनलाइन सेवाएँ इस्तेमाल कर सकते हैं।

इंटरनेट बैंकिंग – इंटरनेट बैंकिंग को नैट बैंकिंग के नाम से जाना जाता है, जिससे बैंक खाते का बैलेन्स जाँचना, एनईएफ़टी, आरटीजीएस, आईएमपीएस आदि मनी ट्रांसफर करना आदि संभव है। इस सेवा से आप अपना अकाउंट स्टेटमेंट भी देख सकते हैं और भी कई चीजें कर सकते हैं। कुछ बैंकों को छोडकर लगभग हर बैंक ये सेवा प्रदान कर रहा है। इसलिए दिल्ली में बैंक अवकाश के दिन आप ये सेवा काम में ले सकते हैं।

मोबाइल बैंकिंग- मोबाइल बैंकिंग, बैंकिंग का एक आसान तरीका है। इस माध्यम से बैंक ना केवल बैंकिंग सेवा दे रहे हैं बल्कि आप मोबाइल रीचार्ज, डीटीएच रीचार्ज, टिकट बुकिंग जैसे काम बैंक अवकाश के दिन भी कर सकते हैं।

एटीएम- एटीएम के साथ बैंकिंग आसान है इसमें आपको ना स्मार्टफोन चाहिए और ना ही इंटरनेट, बस आपको बैंकिंग सेवाओं के लिए एटीएम तक जाना है। इन दिनों बैंक एटीएम पर कई सेवाएँ दे रहे हैं, यहाँ तक कि आप अपना बैंकिंग मोबाइल नंबर भी एटीएम से अपडेट कर सकते हैं। इसलिए अगर आप दिल्ली में है और बैंक अवकाश है तो परेशान ना हों। आखिर अन्य विकल्प किस दिन काम आएंगे। इन दिनों हमारे पास कई सेवाएँ हैं।

दिल्ली में बैंक अवकाश

महावीर जयन्ती: इस वर्ष महावीर जयन्ती 9 अप्रैल को है। हर साल यह त्योहार एक समान तारीख को नहीं आता। परन्तु यह एक सार्वजनिक छुट्टी है।
गुड फ्राइडे - इस वर्ष गुड फ्राईडे 14 अप्रैल को है। हर साल यह त्योहार एक समान तारीख को नहीं आता परन्तु यह हर साल शुक्रवार को ही आता है।
बुद्ध पूर्णिमा - इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 21 मई को है। हर साल यह त्योहार एक समान तारीख को नहीं आता। परन्तु यह एक सार्वजनिक छुट्टी है।
रमदान - इस वर्ष रमदान 26 जून को है। हर साल यह त्योहार एक समान तारीख को नहीं आता। परन्तु यह एक सार्वजनिक छुट्टी है।
बकरीद - इस वर्ष बकरीद 2 सितंबर को है। हर साल यह त्योहार एक समान तारीख को नहीं आता। परन्तु यह एक सार्वजनिक छुट्टी है।
दशहरा - इस वर्ष दशहरा 30 सितंबर को है। हर साल यह त्योहार एक समान तारीख को नहीं आता। परन्तु यह एक सार्वजनिक छुट्टी है और हरियाणा में यह बैंक हॉलीडे है।
मुहर्रम - इस वर्ष मुहर्रम 1 अक्टूबर को है। हर साल यह त्योहार एक समान तारीख को नहीं आता। परन्तु हरियाणा में इस दिन सरकारी छुट्टी होती है।
दीपावली- इस वर्ष दीपावली 19 अक्टूबर को है। हर साल यह त्योहार एक समान तारीख को नहीं आता। परन्तु हरियाणा में इस दिन सरकारी छुट्टी होती है।
गुरु नानक जयन्ती - इस वर्ष गुरु नानक जयन्ती 4 नवंबर को है। हर साला यह त्योहार समान तारीख को नहीं आता। परन्तु यह एक सार्वजनिक छुट्टी होती है।
क्रिसमस - 25 दिसंबर। हर साल क्रिसमस समान तारीख को ही आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+