नयी दिल्ली। संकट से गुजर रही वोडाफोन आइडिया के लिए एक और उम्मीद की किरण सामने आई है। वोडाफोन के प्रमोटर (यूके का वोडाफोन ग्रुप पीएलसी और आदित्य बिड़ला ग्रुप) कंपनी में 1.5 अरब डॉलर या करीब 11,060 करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं। हालांकि प्रमोटर कंपनी में सिर्फ तब ही निवेश करेंगे जब सरकार वोडाफोन पर बकाया एजीआर (Adjusted Gross Revenue) को इसके अपने मूल्यांकन तक घटा दे। यानी सिर्फ उतना ही बकाया एजीआर वसूले जितना वोडाफोन के अपने मूल्यांकन के हिसाब से बैठता है। साथ ही एजीआर बकाया चुकाने के लिए भी उन्हें कई साल चाहिए।
मिल सकते हैं ग्रोथ के संकेत
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार एक ब्रोक्रेज फर्म सीएलएसए के मुताबिक बढ़ाये गये मोबाइल टैरिफ के साथ एजीआर बकाया घटाये जाने और उसे चुकाने में आसान शर्तों के सहारे वोडाफोन में फिर से ग्रोथ के संकेत देखने को मिल सकते हैं। सीएलएसए के अनुसार इससे वोडाफोन के प्रमोटरों को भी अपने उस फैसले पर दोबारा विचार करने का हौंसला मिलेगा, जिसके तहत वे कंपनी की इक्विटी में निवेश नहीं कर रहे हैं। नये निवेश से वोडाफोन की हालत में सुधार होगा और ये जियो तथा एयरटेल से मुकाबला कर सकेगी।
कितना है वोडाफोन पर बकाया एजीआर
वोडाफोन आइडिया के हाल ही में किये गये अपने मूल्यांकन के मुताबिक इस पर 21,533 करोड़ रुपये का बकाया एजीआर है, जो सरकार के 58000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के मुकाबले काफी कम है। इसमें से मूल राशि सिर्फ 6854 करोड़ रुपये है, जिसका भुगतान वोडाफोन कर चुकी है। वैसे सरकारी राहत के बावजूद वोडाफोन का लंबी अवधि का अस्तित्व इसके प्रमोटरों द्वारा नए इक्विटी निवेश पर ही टिका है, क्योंकि इसके पास एजीआर चुकाने के लिए पैसा नहीं है।
जानकार पहले ही बता चुके निवेश की जरूरत
पिछले महीने एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें जानकारों के हवाले से बताया गया था कि वोडाफोन आइडिया के बचे रहने की संभावना तब तक नहीं है, जब तक कि इसके प्रमोटर कंपनी में नयी इक्विटी पूँजी का निवेश नहीं करते। सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील ने कहा था कि वोडाफोन आइडिया एनसीएलटी (National Company Law Tribunal) को अप्रोच कर सकता है और अगर उसने इस मामले को स्वीकार कर लिया, तो दिवालियापन कानून के तहत भुगतान पर रोक लग जाएगी और वोडाफोन आइडिया को भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें - बंद हो सकती है वोडाफोन आइडिया, बचा है सिर्फ एक रास्ता
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? कई राज्यों में बैंक बंद, जानें आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications