नई दिल्ली। चीन को भारत के साथ तनाव बढ़ाना महंगा पड़ रहा है। पिछले कुछ महीनों से चीन के लिए लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। इसी कड़ी में फिर एक बार चीन के लिए खराब खबर आई है। दरअसल कई देश नहीं चाहते हैं, उनकी कंपनियां चीन में काम करें। इसी कड़ी में पीएम नरेन्द्र मोदी की पहल को जापान की सहमति मिल गई है। चीन के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है। आइये जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है।
जापान की दो कंपनियां भारत होंगी शिफ्ट
पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक निवेशकों के साथ बैठक की थी। पीएम मोदी के अलावा उनके ज्यादातर मंत्री इसी काम पर लगाए गए हैं, कि वह उन कंपनियों को तलाशें जो चीन से बाहर निकलना चाह रही हैं। पीएम मोदी सक्रियता देख जापान ने अपनी दो कंपनियों को न केवल भारत शिफ्ट होने पर सहायता देने का फैसला किया है, बल्कि सब्सिडी भी देने का फैसला किया है। जापान की ये 2 कंपनियां है टोयोटा-त्सुशो और सुमिदा। आइये जानें इन कंपनियों के बारे में
जानिए क्या कारोबार करती हैं ये जापानी कंपनियां
टोयोटा-त्सुशो और सुमिदा भारत में एक दुर्लभ धातु की यूनिट लगाने की तैयारी में है, वहीं सुमिदा ऑटोमोबाइल के स्पेयर पार्ट्स बनाने का ग्लोबल काम करती है। भारत काफी समय से यह कोशिश कर रहा था, कि जापान की ये कंपनियां देश में आ जाएं। मोदी सरकार की इस सक्रियता को देखते हुए जापान की सरकार ने इन कंपनियों को सब्सिडी भी देने का फैसला कर लिया है।
जापान सरकार ने जारी किया है 2 अरब डॉलर का पैकेज
चीन से बढ़ते तनाव के बीच जापान की सरकार ने कुछ समय पहले फैसला किया था, वह उन कंपनियों की आर्थिक मदद करेगी, जो चीन से बाहर जाना चाहेंगी। इसके लिए जापान की सरकार ने 2 अरब डालर का पैकेज जारी किया था। इसके अलावा जापान ने तय किया है कि वह उन कंपनियों को सब्सिडी भी दे सकता है, जो भारत या बांग्लादेश जाती हैं।
जानें चीन में कितनी हैं जापानी कंपनियां
इस वक्त चीन में जापान की करीब 30,000 कंपनियां कार्यरत हैं। इसके अलावा भारत में जापान की संख्या अभी केवल 5,100 है। जापान के एक्टर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की घोषणा के अनुसार उसकी तरफ से उन 10 कंपनियों की मदद की जाएगी, जो भारतीय कंपनियों के साथ हाई-टेक प्रोजेक्ट्स में जुड़ना चाहेंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications