नयी दिल्ली। कहा जाता है कि जो किस्मत में होता है वही मिलता है। अक्सर किस्मत का लिखा हुआ कुछ इस तरह मिलता है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो। मगर आने वाली चीज उसी तरह जा भी सकती है जैसे वो आई हो। एक ऐसा ही वाकया सामने आया है अमेरिका का, जहां एक व्यक्ति के खाते में अचानक से 1 या 2 बल्कि पूरे 245 करोड़ डॉलर (करीब 18,357.7 करोड़ रु) आ गए। आइए जानते हैं आगे क्या हुआ।
बैंक ऑफ अमेरिका का है मामला
ये मामला बैंक ऑफ अमेरिका का है। अमेरिकी राज्य मैसाचुसेट्स में इस बैंक के एक ग्राहक को खाते में 245 करोड़ डॉलर की राशि दिखी। मगर ये राशि न तो उसकी थी और न ही उसे किसी ने भेजी थी। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार ये पैसा उन्हें अपने खाते में चेक करने पर दिखा। मगर ये पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया था। बैंक के प्रवक्ता ने बाद में इस बात की पुष्टि की कि यह एक 'डिस्प्ले एरर' थी और कोई पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि ये सिर्फ एक डिस्प्ले थी और इससे ज्यादा कुछ नहीं।
बैंक ग्राहक को क्या लगा
जिस बैंक ग्राहक के खाते में ये पैसा आया उन्हें लगा कि बैंक खुद इस गलती को ढूंढ लेगा। मगर उन्हें अपने रिलेशनशिप मैनेजर से खुद संपर्क करना पड़ा। उन्होंने इस रहस्यमय पैसे के बारे में पूछा जो उनके खाते में ऑनलाइन और मोबाइल ऐप दोनों जगह दिखा रहा था। ये पहली बार नही है जब बैंक की तरफ अरबों डॉलर की गड़बड़ी सामने आई है। इस महीने की शुरुआत में बैंक सामने एक अस्थायी समस्या आई थी जिसके कारण कुछ ग्राहकों का ऑनलाइन और मोबाइल-बैंकिंग पर गलत बैलेंस देखने को मिला था। यह गलती इसी 245 करोड़ डॉलर वाले मामले की तरह थी। मगर इस मामले में ग्राहकों के खाते में जीरो बैलेंस दिख रहा था।
सिटी ग्रुप की तरफ से भी हुई है गड़बड़
गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े बैंक सिटी ग्रुप ने रेवलॉन नाम की कंपनी की तरफ से इसके लेनदारों को 90 करोड़ डॉलर भेज दिए थे। ये मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। कुछ ने स्वेच्छा से पैसा वापस कर दिया है, मगर कुछ ने पैसा लौटाने से इंकार कर दिया है, जिसमें ब्रिगेड कैपिटल मैनेजमेंट और हायर इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स शामिल हैं। इन दोनों फर्म्स के वकीलों का कहना है कि फर्मों ने स्वीकार नहीं किया कि ट्रांसफर गलती से हुआ है। सिटीग्रुप की तरफ से इस गड़बड़ी को क्लरिकल एरर करार कहा गया था। गौरतलब है कि रेवलॉन एक कॉस्मैटिक कंपनी है, जो संकट में है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications