LIC Agent Commission News: बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने एजेंटों का कमीशन कम करनी की घोषणा की है। एलआईसी के एजेंट ने इस फैसले को लेकर बेहद माराज हैं। इतना ही नहीं, एजेंट एसोसिएशन ने भी काम बंद करके एलआईसी की ब्रांचों के सामने धरना और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

एलआईसी ने लिया ये फैसला
एलआईसी को सरेंडर वैल्यू नियमों में हुए बदलाव के चलते अपनी कई पॉलिसी के नियम बदलने पड़े हैं। इसकी वजह से कमीशन को भी रीस्ट्रक्चर किया गया है। पूरे देश में इस फैसले को लेकर एजेंट्स के बीच गुस्सा फूटा है। वह अपनी मांगें न मानने पर पूरे देश में प्रदर्शन की धमकी भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि सरेंडर वैल्यू के नए नियम 1 अक्टूबर से लागू हुए है और इसके अनुसार, पहला प्रीमियम देने के बाद पॉलिसी सरेंडर करने पर भी लोगों का पूरा पैसा डूबेगा नहीं। उन्हें प्रीमियम का कुछ हिस्सा वापस मिल जाएगा। इस वजह से एलआईसी ने कई पॉलिसी के नियमों में बदलाव किया है और एजेंटों का कमीशन को कम कर दिया है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर से प्रभावी, एंडोमेंट प्लान में संशोधनों में पहले साल के एजेंट कमीशन में 7% की कटौती करके 28% करना शामिल है।
एलआईसी पर नए नियमों को वापस लेने का दबाव
लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपने सदस्यों को लिखे पत्र में ये भी डिमांड की है कि एलआईसी पर नए नियमों को वापस लें ताकि कमीसन पर कोई असर न हो। एजेंट्स फेडरेशन का दावा है कि एलआईसी ने यह निर्णय लेने से पहले उनसे विमर्श नहीं किया है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंट्स फेडरेशन ने 30 अक्टूबर तक कई जगह एलआईसी ब्रांच के सामने धरना देने की योजना बनाई है।
IRDAI ने इंश्योरेंस कंपनियों को 30 सितंबर तक दिया था समय
आपको बता दें कि इससे पहले की इंश्योरेंस पॉलिसीज पर इसे लागू करने के लिए रेग्युलेटर ने जीवन बीमा कंपनियों को नए मानदंडों का पालन करने के लिए IRDAI ने इंश्योरेंस कंपनियों को 30 सितंबर तक का समय दिया था।
ये संशोधन भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) के जीवन बीमा उत्पादों (बीमा उत्पाद विनियम, 2024) पर मास्टर सर्कुलर के बाद किए गए हैं। प्रमुख बदलावों में एंडोमेंट प्लान खरीदने की प्रवेश आयु को 55 से घटाकर 50 वर्ष करना शामिल है।
प्रीमियम दरों में वृद्धि के साथ न्यूनतम मूल बीमा राशि को ₹ 1 लाख से बढ़ाकर ₹ 2 लाख कर दिया गया है।पॉलिसी अब पहले साल के अंत में सरेंडर मूल्य प्राप्त करेगी, बशर्ते कि एक साल का पूरा प्रीमियम चुकाया गया हो।इससे पहले यह दो साल तक का था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
