
Lachhman Das Mittal : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन केशब महिंद्रा के गुजर जाने के बाद अब लक्षमण दास मित्तल जिनकी आयु 92 साल की है। वे अब भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति बन गए हैं। सोनालिका ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन लक्षमण दास मित्तल ने पिछले 30 वर्षों में अरबों का बिजनेस को शुरू करने में कामयाबी हासिल की है, तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
लक्षमण दास मित्तल का जन्म वर्ष 1931 में पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। लक्षमण दास मित्तल ने अपने करियर की शुरुआत बीमा एजेंट के रूप में की थी। मित्तल ने एलआईसी के रिटायर होने के 6 वर्षों के बाद 65 वर्ष की आयु में अपने बिजनेस की शुरुआत की थी।
फोर्ब्स के अनुसार, मित्तल वर्ष 1990 में एलआईसी से डिप्टी जोनल मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे। रिटायर होने के 6 वर्ष के बाद मित्तल ने सोनालिका ट्रैक्टर्स का गठन किया।
वही, अगर हम इसको देखे तो फिर यह बाजार शेयर के हिसाब से भारत की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी है।
लक्षमण दास मित्तल इस कंपनी ने देश का सबसे अधिक उम्रदराज अरबपति बना दिया है और उनके पास आज के समय में लगभग बीस हजार चार सौ करोड़ रु की संपत्ति है।
लक्षमण दास मित्तल ने ग्रुप के करीब सभी डेली के कार्य को अपने बेटे को सौप दिए है। उनके सबसे बड़े जो बैठे है वे अमृत सागर कंपनी के वाइस चेयरमैन हैं। जबकि हम सबसे छोटे बेटे की बात बात करें, तो फिर वे कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वही, उनका दूसरा बेटा न्यूयॉर्क में डॉक्टर है।
एक बेहद खास बात ये है कि मित्तल के फैमिली का अभी भी एलआईसी के साथ एक जुड़ाव बना हुआ है। मित्तल बेटी उषा सांगवान एलआईसी की पहली मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
74 देशों में लक्षमण दास मित्तल का बिजनेस फैला हुआ है। इन देशों में कंपनी ट्रैक्टर को निर्यात करती है। वही, अगर हम देश की बात करते है, तो फिर सोनालिका ट्रैक्टर्स की उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में काफी मांग है।
पंजाब के होशियारपुर में ट्रैक्टर्स का एक विशाल विनिर्माण संयंत्र है। इसके साथ ही ग्रुप का 5 देशों में प्लांट है। जिसमें लगभग 7,000 कर्मचारी कार्य करते है। साल भर में कंपनी लगभग 3 लाख से अधिक ट्रैक्टर बनाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications