लगातार छठी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती बरकरार है।
नई दिल्ली: लगातार छठी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती बरकरार है। आज यानि मंगलवार को फिच ग्रुप की इंडिया रेटिंग्स एंड रिचर्स ने कहा कि इस जुलाई से सितंबर के बीच की तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट के 4.7 फीसद रहने का अनुमान है। इसके साथ ही एजेंसी ने चौथी बार इस वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को कम किया है। एजेंसी ने इस वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को घटाकर 5.6 फीसद कर दिया है।

दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट के 4.7 फीसद रहने का अनुमान
बता दें कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने इस वित्त वर्ष में अप्रैल-जून की तिमाही में 5 फीसद की जीडीपी ग्रोथ प्राप्त की है। इसके बाद साल की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट के 4.7 फीसद रहने का अनुमान है, जो कि अर्थव्यवस्था में सुस्ती की लगातार छठी तिमाही होगी। इससे पहले साल 2012 में इतनी कम जीडीपी ग्रोथ देखी गई थी। जीडीपी ग्रोथ रेट में कमी का यह अनुमान सरकार द्वारा कॉरपोरेट टैक्स कटौती सहित किये गए हालिया सुधारों के बावजूद लगाया जा रहा है।
चौथी बार इस वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान में बदलाव
हालांकि रेटिंग एजेंसी ने जानकारी दी है कि, 'इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को बदलकर 5.6 फीसद कर दिया है। यह चौथी बार है, जब इस वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान में बदलाव किया गया है। एक महीने पहले एजेंसी ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को बदलकर 6.1 फीसद किया था। माना जा रहा है कि वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही के जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े की घोषणा शुक्रवार को की जा सकती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
