नयी दिल्ली। हाल ही में आरबीआई ने रेपो रेट में 40 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी। इससे रेपो रेट 4.40 फीसदी से घट कर 4 फीसदी पर आ गई। इसके बाद एसबीआई सहित कई बैंकों ने अपनी एफडी, बचत खाते पर ब्याज दर और लोन पर ब्याज दरें घटाई हैं। रेपो रेट घटने से सबसे पहले वे लोन सस्ते होते हैं जो एक्सटर्नल बेंचमार्क लेडिंग रेट (ईबीएलआर) से जुड़े हों, क्योंकि बैंकों की ईबीएलआर आरबीआई की रेपो रेट से लिंक होती है। रेपो रेट कम होती है ईबीएलआर से जुड़े लोन सस्ते हो जाते हैं। इसी बीच एक और बैंक ने अपनी ईबीएलआर घटाई है। आइये जानते हैं पूरी डिटेल।
बैंक ऑफ इंडिया ने घटाई ब्याज दरें
बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने शुक्रवार को 1 जून से प्रभावी सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट) में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की घोषणा की। बैंक ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर घटाई है। एमसीएलआर बेंचमार्क दर होती है। इसके बढ़ने से बैंक से लिया गया लोन महंगे हो जाता है। वहीं एमसीएलआर घटने पर लोन की ईएमआई कम हो जाती है। एमसीएलआर सिस्टम 1 अप्रैल 2016 से एमसीएलआर लागू हुआ। एमसीएलआर को कर्ज के लिए न्यूनतम दर माना जाता है।
कितनी रह गई एमसीएलआर
बीओआई की एक साल की एमसीएलआर 7.95 फीसदी से घट कर 7.70 फीसदी रह गई है। वहीं एक महीने और छह महीने के एमसीएलआर घट कर क्रमशः 7.50 प्रतिशत और 7.60 प्रतिशत रह गई है। बीओआई ने अपनी ईबीएलआर में 40 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर दी है। इससे बैंक की ईबीएलआर 6.85 फीसदी रह गई। इसका सीधा फायदा बीओआई के लोन ग्राहकों को फायदा मिलेगा। बैंक के ऑटो, हाउसिंग लोन जैसे ग्राहकों की ईएमआई कम हो जाएगी। बीओआई ने कहा है कि इससे हम आरबीआई द्वारा दरों में कटौती का फायदा होम, ऑटो और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) के ग्राहकों को दरों में कटौती के जरिए दे रहे हैं।
एसबीआई ने घटाई एफडी पर ब्याज दर
आरबीआई के रेपो रेट घटाने के साथ ही हाल ही में एसबीआई ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए मई में दूसरी बार एफडी पर ब्याज दरें घटाई थीं। बैंक ने सभी अवधियों के लिए एफडी पर 0.40 फीसदी या 40 बेसिस पॉइंट्स की कटौती करने का ऐलान किया था। इसकी सामान्य नागरिकों के लिए अधिकतम एफडी ब्याज दर अब 5.4 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.2 फीसदी रह गई है। इससे पहले मई में ही एसबीआई ने 3 साल तक की एफडी के लिए ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications