नयी दिल्ली। बिजली के मामले में सरकार एक नई नीति लाने की तैयारी में है। नई नीति के जरिए आपको 24 घंटे बिजली मिलेगी। इतना ही नहीं अगर बिजली कटी तो आपको इसके लिए बिजली कंपनी की तरफ से हर्जाना दिया जाएगा। यानी मोदी सरकार की नई नीति से ऐसा संभव हो जाएगा कि भविष्य में आपके घर की बिजली जाएगी ही नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के लीडरशिप में केंद्र सरकार एक नया प्रस्ताव लेकर आई है। इस प्रस्ताव में उपभोक्ताओं को अपने घरों में 24 घंटे बिजली सप्लाई का अधिकार होगा।
ऊर्जा मंत्रालय न पेश किया उपभोक्ता चार्टर
सौर ऊर्जा इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार ऊर्जा मंत्रालय द्वारा की गई नई टैरिफ नीति में एक उपभोक्ता चार्टर पेश किया गया है, जो साफ तौर पर बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) की भूमिका और जिम्मेदारियों को निश्चित करता है। साथ ही ये चार्टर उपभोक्ताओं के उनके अधिकारों के बारे में बताएगा। उपभोक्ता चार्टर वाली नई टैरिफ नीति को ऊर्जा मंत्रालय ने कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेजा है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इस कानून को संसद में रखा जाएगा। लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को 24X7 बिजली मिलेगी।
बिजली कटने पर मिलेगा हर्जाना
नया चार्टर लोड शेडिंग के कारण बिजली आपूर्ति में रुकावट को निर्दिष्ट करेगा। प्रत्येक लोड शेडिंग के लिए, जो एक कट ऑफ समय से अलग या अधिक समय के लिए हो, उपभोक्ताओं को डिस्कॉम द्वारा मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा एक क्रेडिट के रूप में होगा जो उपभोक्ताओं के खाते में कर दिया जाएगा ताकि अगले बिजली बिल का भुगतान करते समय वे इस क्रेडिट का उपयोग कर सकें। नई पॉलिसी बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों की पूरी तरह से हिफाजत करेगी।
इसलिए भी लगेगा जुर्माना
इस नई पॉलिसी में बिजली चोरी रोक पाने में नाकामयाब डिस्कॉम पर भी जुर्माना लगाने का नियम होगा। बता दें कि बिजली मंत्रालय के एक बड़े अधिकारी के अनुसार नई शुल्क नीति देश में बिजली सब्सिडी की भी व्यवस्था होगी। सरकार बिजली क्षेत्र में दो बड़े सुधारों को आगे बढ़ा रही है। एक जो टैरिफ पॉलिसी के जरिए आएगा जबकि दूसरा नए इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के जरिए। दोनों विनियमों का उद्देश्य एक प्रतिस्पर्धी बिजली बाजार बनाना है जहां आपूर्तिकर्ता, वितरक और उपभोक्ता सभी लाभ प्राप्त कर सकें। जानकार कहते हैं कि अधिकांश क्षेत्रों में बिजली वर्तमान मांग से अधिक है। ये 24 घंटे बिजली देने के लिए एक अच्छा आधार है। यदि इस पॉलिसी पर सभी राज्य राजी हों तो एक बड़ा सुधार होगा, जो देश में बिजली की आपूर्ति के तरीके को बदल देगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
