
UP: यूपी के वाराणसी में 17 करोड़ रु की लागत से ईको फ्रेंडली घाट बन रहा है। गंगा तट पर जैन तीर्थंकर को समर्पित यह घाट पर्यटन का हब बनेगा। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार अब जैन धर्म के 8वें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभुजी के चार कल्याणकों (च्यवन, जन्म, दीक्षा और केवल्यज्ञान) के स्थान का कायाकल्प करने में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब चंद्रप्रभु जी की जन्म भूमि चंद्रावती गांव में पक्के गंगा घाट का निर्माण कराया जाएगा। इस घाट की लंबाई की बात करें, तो फिर इसकी लंबाई 200 मीटर से अधिक होगी। इसके साथ ही यहां पर पर्यटन के हब भी विकसित होंगे।
अगर हम इसकी दूरी की बात करें तो फिट यह दूरी वाराणसी मुख्यालय से लगभग 23 किमी दूर होगी। यह वाराणसी से गाजीपुर हाइवे पर चंद्रावती गांव में बन रहा है। यह पर ही गंगा के किनारे 8वें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभुजी की जन्मस्थली है।
यह चंद्रप्रभुजी का श्वेताम्बर और दिगंबर जैन मंदिर है। साइनेजेस, पार्किंग, टॉयलेट ब्लॉक, पोर्टेबल चेंजिंग रूम, हेरिटेज लाइट, बैठने के लिए पत्थर के बने बेंच होंगे। जालीनुमा खूबसूरत रेलिंग लगाई जाएगी। वर्ष 2024 इस घाट का निर्माण तक हो जाएगा।
पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत की तरफ से बताया गया है कि जैन धर्म को मानने वाले लाखों श्रद्धालु हर वर्ष यह आते हैं। घाट के पुनरुद्धार और सुविधा के बढ़ने से आने वाले वक्त में यह स्थान तीर्थ यात्रा का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।
आगामी वक्त में इस घाट को पानी के रास्ते भी जोड़ने की योजना है। जिसे बोट से पर्यटन का प्रसार इस घाट तक हो सके। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत की तरफ से बताया गया है कि आने वाले वक्त में पर्यटन के नए केंद्र के रूप में ये जगह विकसित होगी, जिसका लाभ पर्यटन उद्योग को भी मिलेगा।
उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी की तरफ से बताया गया है कि भगवान चंद्रप्रभुजी की जन्मस्थली के पास करीब 200 मीटर लंबे पक्के घाट का निर्माण कराया जा रहा है।
इसके साथ ही यह 3 प्लेटफार्म बनाएं जा रहे है ताकि तीर्थयात्रियों की सुविधा हो और घाट देखने में सुंदर लगे। इसके साथ ही घाट में नीचे उतरने के लिए सीढ़ियां भी होगी। इसके साथ ही पूरे घाट का हेरिटेज लुक होगा।
इसके साथ गाबियन और रेटेशन वाल से घाट तैयार किया जा रहा है, जिससे यह हो घाट है देखने में पुराने घर की तरह होगा और यह घाट बाढ़ में सुरक्षित होगा। पूरी तरह से यह निर्माण ईको फ्रेंडली होगा।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications