
Uttarakhand: उत्तराखंड की आम जनता को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा फायदा मिले। इसके लिए नियमित रूप से बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएं।
भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 के बोर्ड को सभी कार्यालयों में लगाएं जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश वर्चुअल माध्यम सभी जिला अधिकारियों व एसएसपी को दिए।
सीएम धामी की तरफ से सभी एसएसपी को यह निर्देश दिए गए हैं कि जनपद स्तर पर विवेचना से संबंधित जो भी मामले है जो मामले 1 वर्ष से ज्यादा वक्त से लंबित हैं। उन्होंने कहा ऐसे मामलों को अभियान चलाकर 3 महीने के भीतर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विवेचना सबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण हो।
सीएम ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपालों में महीने में कितनी बार भ्रमण किया जा रहा है। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग इस भी पूरे अपडेट रखे। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी नियमित ग्रामसभा चौपालों में जाएं और इसके साथ ही अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को भी वहां भेजें।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जनता की परेशानियों के निस्तारण के लिए जन प्रतिनिधियों एवं आम जनता के फोन नहीं उठाने वाले जो अधिकारी है उन अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाए।
आम जन के फोन रिसीव न करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। अगर जो अधिकारियों को किसी वजह से फोन नही उठा रहे है, तो फिर वह अवश्य कॉल बैक करें।
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में जिन क्षेत्रों में जल का भराव होता है। इनके समाधान के लिए अभी से पूरी कार्य योजना बना लें। उन्होंने कहा कि दृष्टिगत सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखें।
उन्होंने कहा कि सीएम घोषणाओं पर जनपदों में प्रगति की नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट भेजी जाए। जनपदों में जिन दीर्घकालीन योजनाओं पर काम किए जा रहे हैं, उन कार्य में तेजी लाई जाए। तात्कालिक रूप वाले कार्यों को समय बद्धता के साथ पूरा किया जाए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications