नई दिल्ली, फरवरी 1। केंद्रीय वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पेश किए गए बजट में डिजिटल करेंसी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का उपयोग करके डिजिटल रुपया जारी किया जाएगा। इस डिजिटल करेंसी को 2022-23 में आरबीआई द्वारा जारी किया जाएगा। इससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले अनुमान लगाए जा रहे थे कि सरकार डिजिटल करेंसी (क्रिप्टोकरेंसी) पर बैन कर सकती है। खुद आरबीआई ने इस पर बैन लगाने का प्रस्ताव रखा था। मगर अब भारत की अपनी डिजिटल करेंसी आगामी वित्त वर्ष में लॉन्च होगी।

डिजिटल यूनिवर्सिटी का ऐलान
डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए बजट में डिजिटल यूनिवर्सिटी का ऐलान किया गया है। विश्व स्तरीय शिक्षा के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। वित्त मंत्री के अनुसार यह विभिन्न भारतीय भाषाओं में स्थापित होगी। यह एक नेटवर्क हब मॉडल पर आधारित होगी। बता दें कि वन-क्लास, वन टीवी चैनल का भी ऐलान किया गया है। वहीं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पीएम ई-विद्या के लिए 200 चैनलों का ऐलान हुआ है।
एमएसएमई के लिए ऐलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम) के लिए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने एमएसएमई के लिए इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) को 5 लाख करोड़ रु तक बढ़ा दिया है। वित्त मंत्री ने अनुसार इससे 130 लाख एमएसएमई को फायदा होगा। ईसीएलजीएस मार्च 2023 तक के लिए बढ़ाई गई है। ईसीएलजीएस का विस्तार एमएसएमई क्षेत्र को लोन देने के लिए वरदान होगा। इसके साथ ही सीजीटीएसएमई का सुधार बैंकों को उधार देने के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन देगा। ईसीएलजीएस एमएसएमई के लिए खास लोन स्कीम है, जिसका ऐलान आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किया गया था। आर्थिक संकट के मद्देनजर एमएसएमई क्षेत्र की सहायता के लिए 13 मई 2020 को वित्त मंत्रालय द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज के तहत इसका ऐलान किया गया था।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications