8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने हाल ही में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लिए Terms of Reference (ToR) जारी किए हैं। इस आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजन देसाई कर रही हैं। लेकिन जैसे ही ToR सार्वजनिक हुआ, कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच असंतोष बढ़ गया है।

वजह यह है कि इस बार जारी की गई शर्तों में कई अहम बदलाव किए गए हैं, जो 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) से अलग हैं। सबसे बड़ी नाराजगी इस बात को लेकर है कि इसमें 69 लाख केंद्रीय पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को बाहर रखा गया है।
पेंशनर्स को बाहर रखने पर आपत्ति
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉईज फेडरेशन (AIDEF) ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना की है। संगठन ने कहा कि 8वें वेतन आयोग के ToR से पेंशनर्स को अलग रखना उनके अधिकारों का हनन है। पेंशनर्स वह वर्ग हैं जिन्होंने अपनी पूरी सर्विस सरकार को दी है, इसलिए उन्हें बाहर रखना अनुचित है। AIDEF ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखकर ToR में संशोधन की मांग की है, ताकि पेंशनर्स को भी इसमें शामिल किया जा सके।
7वें और 8वें वेतन आयोग के ToR में अंतर
कर्मचारी संगठनों ने बताया कि 7वें वेतन आयोग में वेतन के साथ-साथ पेंशन, भत्तों और रिटायरमेंट लाभों की समीक्षा शामिल थी। लेकिन 8वें ToR में इन पहलुओं को हटा दिया गया है। यही वजह है कि कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों में चिंता का माहौल है। संगठन का कहना है कि इस बार सरकार ने सिर्फ सक्रिय कर्मचारियों पर ध्यान दिया है, जबकि पेंशनभोगियों की समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया गया है।
वेतन संरचना को लेकर भी सवाल
8वें वेतन आयोग के ToR में कहा गया है कि आयोग ऐसी वेतन सिस्टम तैयार करे जिससे कर्मचारियों की दक्षता, जवाबदेही और उत्पादकता में सुधार हो। हालांकि, 7वें वेतन आयोग में इसके साथ कर्मचारियों के प्रशिक्षण, करियर विकास और कौशल वृद्धि को भी प्राथमिकता दी गई थी। अब नए ToR से इन बिंदुओं का गायब होना कर्मचारियों में असंतोष पैदा कर रहा है।
कर्मचारी संघों की प्रमुख मांगें
AIDEF और अन्य कर्मचारी संघों ने सरकार से मांग की है कि 8वें वेतन आयोग में पेंशन संशोधन से जुड़े प्रावधान जोड़े जाएं। साथ ही, जो कर्मचारी 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हो चुके हैं, उनकी पेंशन भी नए वेतनमान के अनुसार संशोधित की जाए। इसके अलावा संघों ने हर 5 साल में पेंशन में 5% बढ़ोतरी, और 11 साल बाद कम्यूटेड पेंशन की बहाली जैसी सुविधाओं की मांग की है।
सरकार के सामने नई चुनौती
8वें वेतन आयोग के ToR को लेकर उठे सवालों ने सरकार के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अगर सरकार पेंशनर्स को ToR में शामिल नहीं करती, तो आंदोलन की स्थिति बन सकती है। अब सबकी नजर केंद्र सरकार पर है कि क्या वह पेंशनर्स की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए इस ToR में संशोधन करती है या नहीं।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट



Click it and Unblock the Notifications