फेस्टिव सीजन को और भी शानदार बनाने के लिए सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। दरअसल केंद्र सरकार ने दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की को तोहफा लेने की लिमिट को बढ़ा दिया है। सरकार ने गिफ्ट नीति में सुधार करते हुए गिफ्ट स्वीकार करने की अधिकतम सीमा 1500 रुपए को तीन गुना बढ़ा दिया है। मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार ऐसे मे अब छूट के बाद ग्रुप ए और ग्रुप बी के कर्मचारी सरकार की मंजूरी से 5,000 रुपये से अधिक का गिफ्ट ले सकेंगे। इससे पहले तक ग्रुप ए और ग्रुप बी के कर्मचारी 1500 रुपए से अधिक का गिफ्ट नहीं ले सकते थे।

आपको बता दें कि ग्रुप ए और बी की तरह ग्रुप सी के कर्मचारी सरकार के लिए भी गिफ्ट लेने में छूट दी गई है। इसके तहत अब ग्रुप सी के कर्मचारी सरकार की बिना मंजूरी के 2,000 रुपये तक का गिफ्ट ले सकते हैं। पहले यह सीमा 500 रुपए थी। उपहार में मुफ्त परिवहन, बोर्डिग, लॉजिंग और अन्य लाभ शामिल हैं। सामान्य भोजन, लिफ्ट या सामाजिक सेवा उपहार को गिफ्ट सीमा की श्रेणी से बाहर रखा गया है।
गिफ्ट सीमा में यह संशोधन तीन अखिल भारतीय सेवाओं- भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय डाक सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए तय सीमा के बराबर लाने के लिए किया गया है।
कर्मचारी श्रेणी में ग्रुप ए के तहत वरिष्ठ अधिकारी, ग्रुप बी के तहत गैजेटेड और नॉन गैजेटेड ऑफिसर और ग्रुप सी के तहत क्लर्क और बहुउददेश्यीय कर्मचारी आते हैं।
जानकारी हो कि केंद्र सरकार की तरफ से विदेशी मेहमानों से गिफ्ट लेने की सीमा का खत्म कर दिया है, जो पहले तक अधिकतम 1000 रुपए था। फॉरेन कंट्रीब्यूशन रूल 2012 में संशोधन के बाद कर्मचारी विदेशी मेहमानों की ओर से दिए जाने वाले गिफ्ट को स्वीकार कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications