केंद्र सरकार (central government) में दूसरी पारी की शुरुआत होते ही मोदी 2.0 में वादे पर अमल शुरू हो गया है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार (central government) में दूसरी पारी की शुरुआत होते ही मोदी 2.0 में वादे पर अमल शुरू हो गया है। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई वाली नई सरकार (New Government) ने लोकसभा चुनाव 2019 में किये गये वादों को पूरा करने के लिये कैबिनेट (Cabinet) की पहली बैठक से ही कदम उठाना शुरू कर दिया है।
बता दें कि किसानों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (pradhan mantri kisan samman nidhi scheme) अब देश के सभी 14.5 करोड़ किसान परिवारों के लिए लागू हो गई है। 24 फरवरी को जब प्रधानमंत्री ने इसकी शुरुआत की थी तब सिर्फ यह सिर्फ 12 करोड़ किसानों (Farmers) के लिए ही थी, क्योंकि इसके लिए 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ तक जमीन होने की शर्त थी। अब सभी के लिए योजना लागू हो गई है फिर भी कुछ शर्तें लागू रहेंगी, ताकि इसका लाभ असली किसानों तक ही पहुंचे।
कृषि विभाग में करवाना होगा रजिस्ट्रेशन
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के अपने संकल्प पत्र (Resolution letter) में इसके विस्तार का वादा किया था। इस स्कीम के तहत खेती-किसानी (Farming) के लिए सालाना 6000 रुपये तीन किस्तों में मिल रहे हैं। इस बात की जानकारी दें कि किसानों को इसका लाभ पाने के लिए सबसे पहले कृषि विभाग (Agricultural department) में रजिस्ट्रेशन (Registration) करवाना होगा। प्रशासन उसका वेरीफिकेशन (Verification) करेगा। रेवेन्यू रिकॉर्ड (Revenue record), बैंक अकाउंट नंबर (Bank account number) , मोबाइल नंबर (Mobile Number) और आधार नंबर (Aadhar number) देना होगा। कोई कन्फ्यूजन है तो अपने लेखपाल से संपर्क करना होगा। इतना ही नहीं लेखपाल ही यह वेरीफाई करता है कि आप किसान हैं।
पीएम-किसान हेल्प डेस्क से लें मदद
अगर लेखपाल और कृषि अधिकारी (Writmaster and agricultural officer) किसी असली किसान को इसका लाभ देने में आनाकानी कर रहे हैं तो सोमवार से शुक्रवार तक पीएम-किसान हेल्प डेस्क (PM-KISAN Help Desk) से ई-मेल Email ([email protected]) पर संपर्क कर सकते हैं। वहां से भी न बात बने तो इस सेल के फोन नंबर 011-23381092 (Direct HelpLine) पर शिकायत दर्ज कराएं।
किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिश
बता दें कि नए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Agriculture Minister Narendra Singh Tomar) का कहना है कि कृषि क्षेत्र (agricultural sector) पर प्रधानमंत्री (Prime minister) का बहुत ध्यान है। किसानों की आय दोगुनी (Farmers' income doubled) करने की कोशिश जारी है। अब तक 3 करोड़ किसानों तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Prime Minister Farmer's Honor Fund) की रकम पहुंच चुकी है। दरअसल, साल 2014 में पहली बार सरकार बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के मसलों को सबसे ऊपर रखा था। जब कांग्रेस हर जगह कृषि कर्जमाफी (Agricultural debt waiver) का वादा कर रही थी तो मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने की योजनाओं पर काम कर रही थी। ताकि वे ऐसे बन जाएं कि उन्हें कर्जमाफी की जरूरत न पड़े। साथ ही किसान सम्मान निधि (kisan samman nidhi) के तहत सालाना 6000 रुपये नगद देने की योजना शुरू की और उसे बहुत तेजी से लागू करवा दिया।
इसका लाभ इन लोगों को नहीं मिलेगा
इस दौरान इस बात से भी अवगत करा दें कि केंद्र या राज्य सरकार (Central or state government) में अधिकारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ / चतुर्थ श्रेणी / समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर) एवं 10 हजार से अधिक पेंशन (Pension) पाने वाले किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। पेशेवर (Professional) , डॉक्टर (Docters) , इंजीनियर (engineer), सीए (CA), वकील (Advocate), आर्किटेक्ट, जो कहीं खेती भी करता हो उसे इस लाभ का हकदार नहीं माना जाएगा। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष (financial year) में इनकम टैक्स का भुगतान (Income tax payment) करने वाले इस लाभ से वंचित होंगे। एमपी (MP), एमएलए (MLA), मंत्री और मेयर को भी लाभ नहीं दिया जाएगा, भले ही वो किसानी भी करते हों।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications