देश के बैंकों में टेक्नोलॉजी यूज बढ़ने के चलते नौकरियां कम हो रही है। बैंकों में टेक्नोलॉजी की बढ़ती पैठ को देखते हुए SBI ने अगले पांच साल तक रिटायर हो रहे कर्मचारियों के स्थान पर केवल 75 फीसदी।
देश के बैंकों में टेक्नोलॉजी यूज बढ़ने के चलते नौकरियां कम हो रही है। बैंकों में टेक्नोलॉजी की बढ़ती पैठ को देखते हुए SBI ने अगले पांच साल तक रिटायर हो रहे कर्मचारियों के स्थान पर केवल 75 फीसदी नए कर्मियों की नियुक्तियों का फैसला किया है।
वहीं दूसरी ओर बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि देश में रोजगार की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण बैंक को विभिन्न पदों के लिए सबसे अच्छे उम्मीदवार मिल जा रहे हैं।
वित्त वर्ष 2018 की शुरुआत में बैंक ने रिटायर हो रहे 12,000 लोगों की जगह केवल 10,000 लोगों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की।

रेलवे ने 90,000 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन
पिछले साल रेलवे ने 90,000 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया था। इसके लिए उसे 2.3 करोड़ लोगों के आवेदन मिले थे। दुनियाभर में बैंक तकनीकी विकास को देखते हुए अपनी कार्यशैली में बदलाव कर रहे हैं। ब्रिटेन के प्रमुख HSBC ने देश में अपने नेटवर्क को आधा करने का फैसला किया है। वहीं स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने भी ऑटोमेशन को दखते हुए अपनी 200 शाखाओं को बंद कर दिया है।
8,000 पदों के लिए 28 लाख लोगों के आवेदन
आपको बता दें कि रेलवे की तरह ही भारतीय स्टेट बैंक को पिछले दो साल में क्लर्क के 8,000 पदों के लिए 28 लाख लोगों के आवेदन मिले। SBI के उप प्रबंध निदेशक और कॉरपोरेट विकास अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत अच्छा है।
जबकि क्लर्क स्तर पर हमें अच्छे लोग मिल रहे हैं, जो टेक्नोलॉजी और अन्य चीजों से अच्छी तरह अवगत हैं। करियर में प्रगति भी तेजी से हो रही है, क्लर्क के रूप में सेवा से जुड़ने के बाद उनमें से अधिकतर अधिकारी के रूप में प्रोन्नति के लिए आंतरिक परीक्षाओं में शामिल होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications