सरकार 2019 चुनावों से पहले किसानों के लिए बड़े राहत पैकेज की तैयारी कर रही है। इसमें वित्तीय पैकेज भी हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया के बाद इस बारे में एलान किया।
सरकार 2019 चुनावों से पहले किसानों के लिए बड़े राहत पैकेज की तैयारी कर रही है। इसमें वित्तीय पैकेज भी हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया के बाद इस बारे में एलान किया जाएगा। इस बारे में कृषि मंत्रालय ने एक योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी है।
टीओआई के मुताबिक इसके तहत किसानों को तेलंगाना के ऋतु बंधु मॉडल के आधार पर डारेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की सुविधा दी जा सकती है। केंद्र सरकार को इसके लिए 1.3 लाख करोड़ रुपए का खर्च आ सकता है।

हांलाकि सूत्रों का कहना हैं कि मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक में एक प्रस्तुति दी तथा बैठक के दौरान कृषक समुदाय के सामने आ रही दिक्कतों तथा लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें दी जा सकने वाली राहतों पर चर्चा की।
इसके अलावा अगर किसान को फसल का दाम एमएसपी से कम मिलता है तो इस अंतर को सरकार दे सकती है। केंद्र और राज्य लागत को 70 और 30 फीसदी के हिसाब से बांट सकते हैं। हाल में खबर आई थी कि सरकार बड़े पैमाने पर कर्जमाफी की भी योजना बना रही है। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी बदलाव की तैयारी हो रही है।
सरकार छोटे किसानों को फर्टिलाइजर, पेस्टीसाइट और मजदूरों के खर्च के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिये रकम दे सकती है। हालांकि केंद्र और राज्य के बीच खर्च को बांटने को लेकर कुछ समस्या आ सकती है।
वहीं किसानों के मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी। कृषि मंत्रालय किसानों के लिए कई मॉडलों का अध्ययन कर रहा हैं। 7 राज्यों में किसानों की कर्जमाफी कर दी गयी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
