भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने स्कूलों को कहा है कि वे बच्चों के एडमिशन से पहले आधार संख्या उपलब्ध कराने की पूर्व शर्त नहीं रखें।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने स्कूलों को कहा है कि वे बच्चों के एडमिशन से पहले आधार संख्या उपलब्ध कराने की पूर्व शर्त नहीं रखें। यूआईडीएआई ने चेतावनी दी है कि ऐसा करना सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान आदेश के खिलाफ होगा। UIDAI ने यह चेतावनी ऐसे समय में दी है जब दिल्ली के 1,500 से अधिक निजी स्कूलों में नर्सरी और प्रवेश स्तर की अन्य कक्षाओं के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरु हुई है।

खबरें आ रही हैं कि कुछ स्कूल एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के नाम पर आधार की भी मांग कर रहे हैं। UIDAI ने कहा है कि उसे भी इस तरह की खबरें मिली हैं। यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा है कि यह ठीक नहीं है। यह कानून के प्रावधानों के अनुसार नहीं है। स्कूलों में एडमिशन एवं बच्चों की अन्य सुविधाओं के लिए आधार मुहैया कराना अनिवार्य नहीं किया जा सकता है।
UIDAI ने स्कूलों एवं उनके प्रबंधन को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी बच्चे को आधार के चलते एडमिशन से वंचित नहीं रहना पड़े। उन्होंने कहा कि दरअसल विद्यालयों को चाहिए कि वे बच्चों को बिना Aadhaar के प्रवेश दें और यह सुनिश्चत करें कि प्रवेश के बाद विशेष शिविर लगाकर उनका आधार कार्ड बनवाया जाए। जो विद्यालय आधार की मांग पर अड़े रहेंगे वो सीधे-सीधे उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना करेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications