कच्चे तेल के पेमेंट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब भारत ईरान को कच्चे तेल का पेमेंट रुपए के माध्यम से करेगा।
कच्चे तेल के पेमेंट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब भारत ईरान को कच्चे तेल का पेमेंट रुपए के माध्यम से करेगा। बता दें कि अमेरिका ने भारत और 7 अन्य देशों को प्रतिबंध के बावजूद ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट दी है। ईरान पर यह प्रतिबंध 5 नवंबर से लागू हुआ है। इसी के बाद रुपए में भुगतान के लिए सहमति ज्ञापन किया गया था।
इन बैंकों के माध्यम से होगा पेमेंट
रिर्पोट के अनुसार भारतीय रिफाइनरी कंपनियां, नेशनल ईरानियन ऑयल कंपनी (NIOC) के यूको बैंक खाते में रुपए में भुगतान करेंगी। रिर्पोट में कहा गया है कि इसमें से आधी राशि ईरान को भारत द्वारा किए गए वस्तुओं के निर्यात के भुगतान के निपटान को रखी जाएगी।
अन्य उपकरणों का निर्यात
इसके अलावा अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत भारत द्वारा ईरान को खाद्यान्न, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों का निर्यात किया जा सकता है। भारत को अमेरिका से यह छूट आयात घटाने एवं एस्क्रो भुगतान के बाद मिली है। इस 180 दिन की छूट के दौरान भारत प्रतिदिन ईरान से अधिकतम 3 लाख बैरल कच्चे तेल का औसत आयात 5,60,000 बैरल प्रतिदिन रहा है।
भारत ईरान से तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीददार
रिर्पोट के अनुसार भारत, ईरान के तेल का चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीददार रहा है। अब ईरान से भारत मासिक आधार पर 12.5 लाख टन या डेढ़ करोड़ टन सालाना या तीन लाख बैरल प्रतिदिन की कच्चे तेल की ही खरीद कर सकता है। वित्त वर्ष 2017-18 में भारत ने ईरान से 2.26 करोड़ टन या 4,52000 बैरल प्रतिदिन की तेल की खरीद की थी।
विश्व में तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता
आपको बता दें कि भारत कच्चे तेल का विश्व का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है तेल की 80 प्रतिशत की जरुरत आयात करके पूरी करता है। इससे पहले, भारत को ईरान को यूरो में भुगतान किया था लेकिन नवंबर के बाद से यूरो में भुगतान पर पाबंदी लग गई है जिससे भारत ने ईरान से रुपए में भुगतान करने का समझौता किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications