सरकार ने कहा है कि एलपीजी गैस सिलेंडरों से संबंधित सब्सिडी को सीधे बैंक खाते में डाले जाने की उसकी मौजूदा नीति में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है।
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। जी न्यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार सरकार ने कहा है कि एलपीजी गैस सिलेंडरों से संबंधित सब्सिडी को सीधे बैंक खाते में डाले जाने की उसकी मौजूदा नीति में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है।

जी हां पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह बात साफ करते हुए कहा है कि एलपीजी सब्सिडी की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना में बदलाव का कोई प्रस्ताव मंत्रालय के सामने विचाराधीन नहीं है। साथ ही समाचार पत्रों में लाभ अंतरण योजना में बदलाव के बारे में प्रकाशित रिर्पोट तथ्यों पर आधारित नहीं है।
हाल ही में कुछ ऐसी खबरें आ रही थीं कि सरकार एलपीजी सब्सिडी को सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में डालने के बजाय पुराना तरीका अपनाते हुए सीधे सिलेंडर की ही सस्ती दर आपूर्ति शुरु करेगी। बता दें सरकार घरेलू उपभोक्ता को एक साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी उपलब्ध कराती है। इससे अधिक खपत होने पर ग्राहकों को बाजार दर पर सिलेंडर खरीदना होता है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की एलपीजी ग्राहकों के लिए शुरु की गई 'पहल' योजना के तहत साल में 12 सिलेंडर के लिए सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। इससे अधिक सिलेंडर लेने पर उपभोक्ता को सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना होता है जबकि सब्सिडी राशि उसके बैंक खाते में पहुंचा दी जाती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
