यहां पर आपको खरीफ के मौसम में दालों और धान की बुवाई के मुनाफे के बारे में बताएंगे।
चालू खरीफ सीजन में दालों की बुआई में कमी आयी है। कृषि मंत्रालय की ओर से जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार 14 सितंबर तक देशभर में करीब 137.41 लाख हेक्टेयर रकबे में दालों की बुवाई की गई है। पिछले साल इसी समय तक दालों का बुवाई रकबा 138.60 लाख हेक्टेयर के आसपास था।

फिलहाल तिलहन के क्षेत्र में खुशखबरी है। देश में तिलहन बुवाई का रकबा अब तक 177.99 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 171.98 लाख हेक्टेयर था। राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार सहित अन्य जगहों पर बुवाई का रकवा बढ़ा है।
खरु मौसम की प्रमुख फसल धान बुवाई का रकबा खरीफ सत्र 2018-19 में अब तक 2.27 प्रतिशत बढ़कर 38334 लाख हेक्टेयर हो गया है। कृषि मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडू जैसे राज्यों में धान बुवाई का रकबा बढ़ने से यह वृद्धि हुई है। पिछले साल की इसी अवधि में धान बुवाई का क्षेत्रफल 374.81 लाख हेक्टेयर रहा था।
खरीफ बुवाई जून में दक्षिण-पश्चिम मानसून आरंभ होने के साथ शुरू होती है और कटाई अक्टूबर में होती है। बुवाई के ताजा आंकड़ों के अनुसार, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा एवं अन्य जगहों पर धान की खेती का रकबा बढ़ा है।
तो वहीं चालू सत्र में अभी तक मोटे अनाज की बुवाई पहले के 183.23 लाख हेक्टेयर के मुकाबले कम यानी 175.46 लाख हेक्टेयर में हो गई है। नकदी फसलों में चालू सत्र में अभी तक 120.56 लाख हेक्टेयर में कपास बोया गया था, जो पिछले साल की समान अवधि के 120.98 लाख हेक्टेयर से थोड़ा कम है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
