जम्मू कश्मीर सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के क्रियान्वयन को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को यह लाभ जनवरी 2016 से मिलेगा।
जम्मू कश्मीर सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के क्रियान्वयन को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को यह लाभ जनवरी 2016 से मिलेगा। इसके तहत कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत से अधिक वृद्धि होगी। आपको बता दें कि कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान अप्रैल से मिलने लगेंगे।

जम्मू कश्मीर के वित्त मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया है। मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मंजूरी दी। उन्होंने कहा है कि इस निर्णय से करीब 5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।
मानना है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने से सालाना 4,201 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस बात की जानकारी मंत्रालय की ओर से ट्वीट करके भी दी गई। सातवें वेतन आयोग को लेकर वित्तमंत्री अल्ताफ बुखारी का यह भी कहना है कि हमारे पास संसाधनों की कमी है, लेकिन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रतिबद्धता जताई थी, जिसे हमने पूरा किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
