उड़ान कार्यक्रम को मिली सफलता से उत्साहित केंद्र सरकार अब इसका विस्तार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों तक करना चाहती है। सरकार अपनी इच्छा में कामयाब होती है तो आपका विदेशी दौरा भी सस्ते में संभव हो सकता है। नवभारत टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार, सरकार अब देश के छोटे-छोटे शहरों में पड़ोसी देशों की हवाई यात्रा के टिकटों पर सब्सिडी देने की रूपरेखा तैयार कर रही है।
प्रेस कांफ्रेंस में कही बात
सिविल एविएशन सेक्रेटरी आर एन चौबे ने विंग्स ऑफ़ इंडिया 2018 समिट में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की उड़ान प्लेटफार्म का इस्तेमाल इंटरनेशनल कनेक्टिविटी के लिए करने में राज्य सरकारों को सक्षम बनाने पर विचार किया जा सकता है। अभी उड़ान स्कीम में छोटे- छोटे कस्बों और दूरदराज के क्षेत्रों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार चुनिंदा रास्तों के लिए एयरलाइंस कंपनी को सब्सिडी दे रही है।
निश्चित किराए की मिलेगी सुविधा
इन रूटों पर एक निश्चित किराए पर उड़ान की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, उड़ान स्कीम के इंटरनेशनल वर्जन के लिए राज्य सरकारों को सब्सिडी देना होगा जबकि केंद्र सरकार बोलियां लगवाने में मदद करेगी। नागरिक उड्डयन सचिव आर्यन चौबे ने यह जानकारी दी।
एयरलाइंस कंपनियों के लिए करोड़ों रुपए आवंटित
नवभारत टाइम्स ने अपने रिर्पोट में आगे बताया कि उन्होंने कहा कि यह सरकार को तय करना है कि क्या वह किराया फिक्स कर देंगे, जैसा कि कहा जा रहा है या फिर दूसरा रास्ता निकालेंगे। चौबे ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के राज्य असम से उड़ान वर्जन 2.0 को ले लिया है, और उसने इस योजना में भाग लेने वाली एयरलाइंस कंपनियों के लिए 3 साल तक 1000 करोड़ रुपए आवंटित कर दिए हैं।
इंटरनेशनल वर्जन पर अभी भी चल रहा है काम
विमानन सचिव के अनुसार सरकार को उड़ान स्कीम के इंटरनेशनल वर्जन पर अभी काम करना है, इसे लागू करने के लिए पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते के जरिए अपने-अपने हवाई अड्डों पर स्लॉट तय करने होंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
