कैशलेश पेमेंट करने वालों पर मेहरबान मोदी सरकार
वित्तमंत्री ने बताया कि कैशलेश पेमेंट या डिजिटल पेमेंट करने वालों को सरकार विशेष छूट का लाभ देगी। वित्तमंत्री ने बताया कि पेट्रोल-डीजल का भुगतान कैशलेश करने पर छूट दी जाएगी।
गुरुवार शाम वित्तमंत्री अरुण जेटली एक प्रेसवार्ता बुलाई और सरकार के कुछ नए नियमों के बारे में जानकारी दी। वित्तमंत्री ने बताया कि कैशलेश पेमेंट या डिजिटल पेमेंट करने वालों को सरकार विशेष छूट का लाभ देगी। वित्तमंत्री ने बताया कि पेट्रोल-डीजल का भुगतान कैशलेश करने पर छूट दी जाएगी।
वित्तमंत्री ने नियमों के लागू होने और निर्णयों के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि निर्णय लागू होने में देरी नहीं की जाएगी। आगे पढ़िए वित्तमंत्री अरुण जेटली की बड़ी घोषणाएं।

- हर रोज 1800 करोड़ रुपए के डीजल और पेट्रोल की खरीददारी की गई
- नोटबंदी के बाद डीजल-पेट्रोल में 20 फीसदी कैशलेस ट्रांजेक्शन हुआ है
- सरकार कैशलेश पेमेंट को बढ़ावा देगी
- पेट्रोल-डीजल का कैशलेस पेमेंट करने पर 0.75 फीसदी की छूट मिलेगी
- एक लाख गांव जिनकी जनसंख्या 10 हजार है, उसमें प्रतिगांव को सेल मशीन POS दिए जाएंगे। दुग्ध और कृषि उत्पादक सोसाइटी में इसकी उपयोगिता बढ़ेगी।
- को-ऑपरेटिव बैंक में जहां 4 करोड़ 32 लाख किसान जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड हैं उन्हें रुपे क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।
- सबअर्बन रेलवे नेटवर्क के लिए डिजिटल पेमेंट के लिए मंथली/सीजनल टिकट लेने वालों को 0.5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसकी शुरुआत 1जनवरी 2017 से मुंबई से होगी।
- देश में जितने लोग रेलवे में सफर करते हैं उनमें 58% लोग ऑनलाइन टिकट खरीदते हैं। ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले को 10 लाख रुपए का इंश्योरेंश कवर मिलेगा।
- रेलवे केटरिंग, एकोमोडेशन, रिटाइरिंग रूम आदि के लिए डिजिटल पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 5 फीसदी की छूट मिलेगी।
- पब्लिक सेक्टर इंश्योरेश कंपनी जिसमें सामान्य बीमा हैं और लाइफ इश्योरेंश है, ऐसे लोग जो इन इंश्योरेंश का प्रीमियम ऑनलाइन भरते हैं उन्हें सामान्य बीमा में 10 फीसदी की छूट मिलेगी और लाइफ इंश्योरेंश पर 8 फीसदी की छूट मिलेगी।
- केंद्रीय पीएएसयू हैं वह देखेंगे कि ट्रांजेक्शन पेमेंट और एमडीआर चार्ज का भार ग्राहकों पर ना पड़ें।
- पीएसयू बैंक यह तय करेंगे कि, POS टर्मिनल्स आदि डिजिटल पेमेंट पर किराया मासिक 100 रुपए से अधिक ना हों।
- 2000 रुपए तक के जितने भी डिजिटल पेमेंट के ट्रांजेक्शन हैं उनपर सर्विस टैक्स नहीं लगेगा।
- नेशनल हाइवे पर जितने टोल प्लाजा हैं, फास्ट टैग कार्ड या IFRD कार्ड पर डिजिटल पेमेंट करने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि देश में ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने और कैश की कमी के बीच लोगों को परपरेशानी से बचाने के लिए ये निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ये निर्णय नोटिफिकेशन जारी होने के बाद तत्काल ही लागू हो जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications