ओडिशा सरकार की कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमे सरकार ने राज्य आवास बोर्ड या फिर किसी भी प्राधिकरण की लीजहोल्ड जमीन को फ्रीहोल्ड में बदलने के लिए लगने वाले शुल्क में 10 फीसदी फीस को कम करके 3 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है।
सरकार के इस फैसले से रूपांतरण शुल्क को कम करने में मदद मिलेगी। मुख्य सचिव पीके जेना ने बताया कि प्रस्तावित संसोधन ओएसएचबी और विकास प्राधिकरणों पर लीजहोल्ड भूमि को फ्रीहोल्ड में तब्दील करने में आने आने वाले बोझ में कमी होगी। इसका लाभ उन लोगों को मिलेगा जिन्होंने आवासीय जरूरतों के लिए जमीन को खरीदा है।

इसके साथ ही कैबिनेट में छह जिलों में सतत आजीविका के लिए कॉफी बागान योजना के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। ये जिले कोरापुट, रायगडा, कालाहांडी, कंधमाल, क्योंझर और गजपति हैं। खेती के लिए दस हजार एकड़ के मौजूदा कॉफी क्षेत्र जिसमे पांच सालों में 1144 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, वहां अगले 10 सालो में 10 गुना तक विस्तार करने का प्रस्ताव है।
इसके साथ ही उचित मूल्य की दुकानों के डीलरों को दिए जाने वाले लाइसेंस की अवधि को भी छह महीने बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई ङै। डीलरों को दिया गया लाइसेंस 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक के लिए वैध था, जिसे 30 सितंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
