PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई), एक सरकारी योजना है. इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आवास देना है. यह योजना केंद्र सरकार की एक पहल है. इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून 2015 को की गई. PMAY 2.0 के लिए इस साल के बजट में केंद्र सरकार ने 3 करोड़ अतिरिक्त आवास बनाने का फैसला लिया है. इस स्कीम पर मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 10 लाख करोड़ रुपए भी खर्च किए जाएंगे.
PM Awas Yojana से कैसे मिलेगा आर्थिक मदद?
स्टेप-1: PM आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmaymis.gov.in जाएं,
स्टेप-2: वेबसाइट पर "Citizen Assessment" मेन्यू में "Benefit under other 3 components ऑप्शन चुनें,
स्टेप-3: यहां अपना आधार कार्ड नंबर और नाम भरें
स्टेप-4: आधार नंबर के वेरिफिकेशन के बाद खुलने वाले PMAY एप्लीकेशन पेज पर अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें,
स्टेप-5: I am aware of... चेकबॉक्स पर टिक कर कैप्चा दर्ज करें और Save बटन पर क्लिक करें.
स्टेप-6: इसके बाद दिखने वाले सिस्टम जेनरेटेड एप्लिकेशन नंबर को भविष्य के लिए सेव करें.
स्टेप-7: भरे हुए PM आवास योजना आवेदन फॉर्म को डाउनलोड और प्रिंट करें.
स्टेप-8: अब जरूरी डॉक्युमेंट के साथ अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या फाइनेंशियल संस्थान / बैंकों में जाकर आवेदन फॉर्म जमा करें.
स्टेप-10: फिर उसी वेबसाइट पर ऐसेसमेंट आईडी, या नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर के जरिए अपने PMAY आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं.

PM आवास योजना के लिए कौन भर सकता है आवेदन?
प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के लिए आवेदक की उम्र 70 साल से कम होनी चाहिए. आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर घर या फ्लैट नहीं होना चाहिए. साथ ही आवेदक द्वारा घर खरीदने के लिए किसी भी प्रकार का सरकारी छूट न लिया गया हो. इसके अलावा घर का मालिकाना हक या तो महिला के नाम से हो, या उस परिवार में केवल पुरुष हों.
सरकारी योजने के लिए आवेदन भरने वाले के परिवार की अधिकतम सालाना आय 18 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके लिए आवेदक को आर्थिक रूप से कमजोर 4 वर्गों में विभाजित किया गया है. इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG), मध्यम आय वर्ग-1 (MIG-I) और मध्यम आय वर्ग-2 ( MIG-II) शामिल हैं. हालांकि, घर की मरम्मत या उसमें सुधार के लिए सिर्फ EWS या LIG वर्ग के आवेदक के लिए ही सरकारी मदद मुहैया होगी.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
