यहां पर आपको पीएफ या EPF को क्लेम करने और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।
एंप्लॉयी प्रॉविडेंट फंड (EPF) ऑर्गेनाइजेशन सरकारी और प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बनाया गया है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अपनी बंधी-बंधाई सैलरी में बचत कर पाना आसान नहीं होता है। इसी बात को समझते हुए ईपीएफओ बनाया गया, जिसमें नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में से PF का पैसा काटा जाता है। इस पैसे को अकाउंट में जमा किया जाता है जिसे पीएफ अकाउंट कहते हैं।
2004 के बाद से नहीं मिल रही पेंशन
प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों के लिए EPF कहा जाता है वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए GPF कहा जाता है। गौरतलब है कि नए नियमों के तहत वर्ष 2004 के बाद सरकारी नौकरी में आने वाले कर्मचारियों को पेंशन का फ़ायदा नहीं दिया जाता है। इस प्रकार से ईपीएफ का उद्देश्य एक निश्चित उम्र के बाद कर्मचारियों को पेंशन सुविधा का लाभ देना है। EPF अकाउंट से लोन कैसे प्राप्त करें?
सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों को पीएफ की सुविधा
जिन सरकारी अथवा प्राइवेट कर्मचारियों का PF कटता है उनकी सुविधा को देखते हुए EPFO ने ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से कोई भी व्यक्ति अपने पीएफ अकाउंट से जुड़ी जानकारी आसानी से हासिल कर सकता है। इसके साथ ही पीएफ के लिए आप ऑनलाइन ही आवेदन भी कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे? ईपीएफ (EPF) कर्मचारी भविष्य निधि के बारे में पूरी जानकारी
ईपीएफ निकालने की ऑनलाइन प्रक्रिया
सबसे पहले आपको अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) सक्रिय करना होगा। यही नहीं आपको अपने यूएएन के साथ नीचे दिए गए चीज़ों को लिंक करना होगा -
i) आपका मोबाइल नंबर, जो काम कर रहा हो। (इसके साथ वह नंबर आपके आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए।)
ii) बैंक खाता विवरण और शाखा का आईएफएससी कोड
साथ ही, आपको ईपीएफओ वेबसाइट पर अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड (5 साल से कम की सेवा के मामले में) लिंक करना होगा।
EPF और EPS बैलेंस ऑनलाइन कैसे निकालें?
1-स्टेप: यूएएन पोर्टल पर लॉग ऑन करें और अपनी जानकारी दर्ज करें।
2-स्टेप: अपनी केवाईसी की जानकारी सही हैं या नहीं ये जांच लें।
3-स्टेप: अब अपने क्लेम को सेलेक्ट करें। जिसकी आपको आवश्यकता है, फुल पीएफ सेटलमेंट , पीएफ पार्ट विड्रॉल (लोन / एडवांस ) या ईपीएस विड्रॉल।
4-स्टेप: अब आप ओटीपी पर क्लिक करें। इससे आप ऑनलाइन पीएफ क्लेम कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने यूएएन से जुड़े अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करेंगे। ईपीएफओ आपका केवाईसी अर्थात आधार की जानकारी यूआईडीएआई से प्राप्त करेगा और आपके ऑनलाइन पीएफ क्लेम पर आगे काम करेगा। इससे आपके बैंक खाते में क्लेम की हुई धन राशि जमा हो जायेगी। मिस्डकॉल देकर कैसे पता करें EPF बैलेंस?
10 दिन के अंदर खाते में आ जाएगा पीएफ का पैसा
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीएफ का पैसा 10 दिन में खाता धारक के ईपीएफओ में दिए गए खाते में आ जाएगा। इसके अलावा, अगर कोई पार्शियल विड्रॉल ईपीएफ करना चाहता है तो उसे किसी भी तरह का कोई भी डॉक्यूमेंट देने की जरुरत नहीं है। इससे ईपीएफ निकालने कितना आसान हो गया है। आप घर बैठे सारी प्रक्रिया आसानी से कर सकते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications