SMS और मिस्डकॉल देकर भी EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस आपका यूनिवर्सल एकाउटं नंबर याद होना चाहिए।
हाल ही में ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि, EPF) के लिए मोबाइल एप जारी किया गया है जिसके जरिए ईपीएफ पेंशन धारक अपना बैलेंस आसानी से अपने मोबाइल पर ही देख सकेंगे। वहीं SMS और मिस्डकॉल देकर भी EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस आपका यूनिवर्सल एकाउटं नंबर याद होना चाहिए। यदि आपके पास यूएएन नंबर है तो आप अपने मोबाइल में EPF मोबाइल एप डाउनलोड कर लीजिए फिर UAN के जरिए अपना बैलेंस चेक कर लीजिए। आगे पढ़ें किन तरीकों से आप EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
लाखों लोग कर रहे हैं इस्तेमाल
इस सुविधा का लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। वैसे भी कर्मचारी भविष्य निधि भारत की सबसे बड़ी रिटायर्मेंट फंड संस्था है। ईपीएफ एप पेंशनधारकों और वर्तमान पीएफ ग्राहको के लिए काफी उपयोगी है। केंद्र सरकार में मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने इस योजना के साथ-साथ एसएमएस आधारित और मिसकॉल आधारित यूएएन नंबर एक्टिवेशन सर्विस लॉन्च की।
ईपीएफ एप कैसे डाउनलोड करें
मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आपको ईपीएफ इंडिया की साइट पर जाना होगा जहां एप डाउनलोड का लिंक दिया गया है। उस लिंक पर क्लिक करके आप ये एप डाउलोड कर लीजिए। इसके बाद आपको यूएएन एक्टिव करने की सुविधा मिल जाएगी। अगर आपके पास पहले से ही यूएएन नंबर है तो आप अपना ईपीएफ बैलेंस आसानी देख सकते हैं।
मिस्ड कॉल सेवा
EPF जानने के का ये सबसे आसान तरीका है। ना SMS, ना इंटरनेट बस आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO द्वारा दिए गए नंबर पर मिस्डकॉल करना होगा और आपको आपके EPF बैलेंसे की जानकारी EPFO ने बैलेंस की जानकारी के लिए 01122901406 नंबर जारी किया है जिसपर आपको सिर्फ मिस्डकॉल देना है इसके बाद आपके मोबाइल पर EPF बैलेंस की जानकारी भेज दी जाएगी।
SMS के जरिए चेक करें EPF बैलेंस
ईपीएफ ग्राहक एसएमएस के जरिए भी अपना एकाउंट एक्टिवेट कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें 7738299899 पर एसएमएस करना होगा। एसएमएस का चार्ज साधारण एसएमएस जैसा ही रहेगा। एसएमएस करने के लिए आपको अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में EPFOHO UAN टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें। बात अगर मिस कॉल सर्विस की करें तो ये सुविधा सिर्फ उन लोगों के लिए है जिनका यूएएन नंबर पहले ही एक्टिवेट हो चुका है। जिन ग्राहकों का यूएएन नंबर एक्टिवेट हो चुका है वह 01122901406 पर मिस कॉल देकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए ईपीएफ ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
बिना UAN के भी चेक कर सकते हैं EPF बैलेंस
अगर आपके पास UAN नहीं है तो भी आप अपना EPF चेक कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको यह पता होना चाहिए कि आपका EPF खाता संख्या क्या है। यह खाता संख्या आपको अपनी पे-स्लिप (सैलरी की रसीद) पर लिखी हुई मिल जाएगी। साइट पर जाकर अपना राज्य चुनें और फिर रीजनल ऑफिस चुनें। ये डीटेल वहां टाइप करने के बाद आपके पास EPF बैलेंस से संबंधित SMS आ जाएगा।
M-सेवा ऐप
आज के दौर में हर व्यक्ति स्मार्ट फोन का प्रयोग कर रहा है। अगर आप भी स्मार्टफोन यूज करते हैं तो EPFO की मोबाइल ऐप M-सेवा का प्रयोग करें। इस सेवा का उपयोग करने के लिए M-सेवा एप आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इंस्टॉल होना चाहिए। एप पर क्लिक करके आपको अपनी डिटेल देनी होगी बाद में आपको बिना किसी झंझट के EPF बैलेंस की जानकारी मिलती रहेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications