यहां पर आपको आधार वर्चुअल आईडी के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि कैसे आप VID को जनरेट कर सकते हैं।
देश में आधार आईडी एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र बन गया है, बैंक अकाउंट हो या फिर मोबाइल नंबर सभी को आधार से लिंक करना जरूरी है। ऐसे में इसकी सिक्योरिटी को लेकर चिंता होना भी स्वाभाविक है और वो भी तब जब आधार आईडी का इस्तेमाल कर डाटा लीक के कई मामले सामने आए हों।
ऐसे ही मामलों को रोकने और आधार आईडी का दुरुपयोग होने से बचाने के लिये UIDAI एक नया कॉन्सेप्ट लेकर आया है, जिसे वर्चुअल आईडी या VID कहते हैं। इसलिये,अब आपके 12 डिजिट के यूनिक बायोमेट्रिक आईडी के जरिये डाटा चोरी या गलत इस्तेमाल का खतरा ना होने का आश्वासन दिया जा रहा है क्योंकि अब आपको इसे अलग-अलग ट्रांजेक्शन या केवाईसी के वेरिफिकेशन के लिये देने की जरूरत नहीं होगी और इसके बजाय वीआईडी (VID) पर्याप्त होगा।
इसके पहले, आधार लॉकिंग सुविधा शुरू की गई है जिसके जरिये संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिये लोग अपने बायोमेट्रिक क्रेडेंशियल लॉक कर सकते हैं।
वीआईडी (VID)क्या है और आपको कहां इसकी जरूरत होगी?
हालांकि, विभिन्न सेवाओं और दस्तावेजों के साथ आधार को जोड़ने के फैसले को ताजा आदेश नहीं आने तक स्थगित कर दिया गया है, फिर भी कुछ सेवाओं के लिए आधार की आवश्यकता होगी और इन्हीं कुछ जगहों पर आप 12 अंकों वाले आधार आईडी देने के बजाय VID का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिये जानें कि यह वीआईडी (VID) क्या है और साथ ही यह भी जानें कि अभी भी कहां-कहां आधार की जरूरत पड़ेगी? आधार कार्ड में नाम, पता कैसे अपडेट करें, वर्चुअल ID ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें?
वर्चुअल आईडी के बारे में
VID अस्थायी रूप से जेनरेट किया गया 16 डिजिट का एक नंबर है, जो किसी व्यक्ति के आधार आईडी को मैप करता है। इसलिए, जिस तरह किसी व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने के लिए आधार का उपयोग किया जाता है, वीआईडी भी इसी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वीआईडी का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति के आधार डाटा को प्राप्त करना संभव नहीं होगा।
यह आईडी बॉयोमेट्रिक विवरण के साथ सीमित डिटेल जैसे नाम, फोटो और पते सहित व्यक्ति के वेरिफिकेशन के उद्देश्य को पूर्ण करता है।
वर्चुअल आईडी की विशेषताएं
वीआईडी का इस्तेमाल वो सभी आधारधारक कर सकते हैं, जिनके मोबाइल नंबर को आधार जारी करने वाले निकाय के साथ पंजीकृत किया गया है। यह आवश्यक है क्योंकि आधार से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाएं ओटीपी सक्षम होती हैं। PF खाते को उमंग एप के जरिए आधार से कैसे लिंक करें?
VID की न्यूनतम वैलेडिटी
एक डिजिटल आईडी के तौर पर इसे कई बार जेनरेट किया जा सकता है, इसलिए यह मूल आधार का विवरण देने के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है। वीआईडी की न्यूनतम वैधता एक दिन के लिए या जब तक आप नई आईडी जेनरेट नहीं करते हैं तब तक होती है।
यह भी ध्यान रखें कि कई सेवा प्रदाताओं को किसी व्यक्ति की पहचान के वेरिफिकेशन के लिए नये रूप से शुरू किए गए VID को स्वीकार करने के लिये एक नई प्रणाली पर स्विच करना होगा। 5 साल से कम आयु के बच्चों के लिए बाल आधार का आवेदन कैसे करें?
नीचे दिये गये स्टेप्स को फॉलो कर UIDAI वेबसाइट पर वीआईडी (VID)बना सकते हैं:-
ऐसे जनरेट करें वर्चुअल आईडी
1. सबसे पहले UIDAI वेबसाइट के होमपेज पर जाएं और आधार सेवाओं के तहत वर्चुअल आईडी (VID)जेनरेटर लिंक पर जाएं।
2. यह लिंक आपको नए पेज पर ले जाएगा जहां आपको आधार संख्या और सिक्योरिटी कोड या कैप्चा भरने के लिए कहा जाएगा। ये डिटेल देने के बाद OTP भेजने के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
3. फिर OTP डालने के बाद वीआईडी जेनरेट करने के लिए बने सर्किल में क्लिक कर वीआईडी जेनरेट किया जा सकता है और यह आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। वीआईडी आईडी (VID) को फिर से प्राप्त करने या रिट्रीव करने का एक विकल्प भी वहां पर मौजूद होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications