कई फाइनैंशियल काम करने, निवेश करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया गया है। जिसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के ईपीएफ और यूएन नंबर को भी अब आधार से लिंक करना जरुरी है नहीं तो पीएफ खाते के पैसे को क्लेम नहीं किया जा सकता है। अब आप आसानी से उमंग एप के द्वारा पीएफ खाते और यूएन नंबर को आधार से लिंक कर सकते हैं तो आइए जानते हैं कैसे?
उमंग एप डाउनलोड करें
अगर आपके पास पहले से उमंग एप नहीं है तो आपको यह एप डाउनलोड करना पड़ेगा। अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर हैं तो गूगल के प्ले स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद उमंग एप में अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपनी डिटेल यहां पर डालनी होगी और इस तरह से इस एप में आप लॉगिन हो जाएंगे।
सब-एप EPFO पर क्लिक करें
जैसे ही उमंग एप में लॉगिन हो जाएंगे उसमें आपको कई टैब देखने को मिलेंगे जिसमें आपको ऑल सर्विस पर क्लिक करना होगा। जिसमें से एक EPFO की सर्विस आपको देखने को मिलेगी। इस पर क्लिक करते ही आपको कई सारी सर्विसेज देखने को मिलेंगी जैसे की इंप्लाई सेंट्रिक सर्विस, जरनल सर्विस, इंप्लायर सेंट्रिक सर्विस और ईकेवाइसी सर्विस।
- आपको बता दें कि इंप्लाई सेंट्रिक पर क्लिक करने से आप अपनी पीएफ पासबुक देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं, ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं और क्लेम स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- जरनल सर्विस पर क्लिक करके आप इस्टेबलिशमेंट सर्च कर सकते हैं, पीएफ ऑफिस सर्च कर सकते हैं और अपना क्लेम स्टेटस जान सकते हैं।
ईकेवाइसी सर्विस
पीएफ खाते से आधार को लिंक करने के लिए आपको इस सर्विस में क्लिक करना होगा। ईकेवाइसी में जैसे ही क्लिक करेंगे आधार सीडिंग का ऑप्शन आ जाएगा। आधार सीडिंग में जैसे ही क्लिक करेंगे तो आपको यूएन नंबर से लॉगिन करना होगा। यानी कि अपना यूएन नंबर यहां पर डालना होगा।
ओटीपी
जैसे ही यूएन नंबर डाला जाएगा उसके तुरंत बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में एक ओटीपी आएगा जिसे कि आपको यहां पर डालना होगा। ओटीपी नंबर डालते ही आप यहां पर लॉगिन हों जाएंगे और एक नया पेज खुल जाएगा। जहां पर आप अपना आधार नंबर दर्ज कर अपने पीएफ खाते से आधार को लिंक कर सकते हैं। उमंग एप के द्वारा आधार को UAN से कैसे लिंक करें?
पीएफ खाता धारकों के लिए नया नियम जानें यहां पर
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications