आधार को उमंग एप और ईपीएफओ के ई-केवाइसी पोर्टल से लिंक करने की प्रक्रिया आपको हम यहां पर बताएंगे।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने उमंग मोबाइल एप में ईपीएफओ लिंक का इस्तेमाल कर रहे सदस्यों की सुविधा के लिए यूएएन-आधार को जोड़ने के लिए नई सुविधा शुरू की है। यह सुविधा ईपीएफओ की वेबसाइट www.epfindia.gov.in >> Online Services >> e-KYC Portal>> LINK UAN AADHAAR पर पहले से ही उपलब्ध वर्तमान वेब सुविधा के अतिरिक्त है।
ई-केवाईसी पोर्टल पर सुविधा से बायोमीट्रिक परिचय पत्रों का इस्तेमाल करते हुए यूएएन को आधार से ऑनलाइन जोड़ा जा सकेगा। उपरोक्त सुविधा का इस्तेमाल करते हुए ईपीएफओ सदस्य अपने यूएएन को आधार के साथ इस प्रकार जोड़ सकते हैं :
उमंग एप द्वारा UAN को आधार से करें लिंक
उमंग एप के साथ इस सुविधा के इस्तेमाल के लिए सदस्य को अपना UAN देना होगा। यूएएन पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी का सत्यापन हो जाने के बाद सदस्य को आधार का विवरण देना होगा और लिंग की जानकारी देनी होगी, (जहां यूएएन के सामने लिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं है)। एक अन्य ओटीपी आधार पंजीकृत मोबाइल नम्बर और/अथवा ईमेल पर भेजा जाएगा। ओटीपी के सत्यापन के बाद आधार यूएएन के साथ जुड़ जाएगा, जहां यूएएन और आधार का विवरण मेल खाएगा।
ओटीपी का सत्यापन
ई-केवाईसी पोर्टल के जरिए इस सुविधा के इस्तेमाल के लिए सदस्यों को अपना यूएएन देना होगा। यूएएन पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी के सत्यापन के बाद सदस्य को आधार का विवरण, लिंग संबंधी जानकारी (जहां यूएएन के सामने लिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं है) प्रदान करनी होगी और आधार सत्यापन प्रणाली (मोबाइल/ईमेल आधारित ओटीपी/बायोमीट्रिक्स का इस्तेमाल करते हुए) का चयन करना होगा। आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर और/अथवा/ईमेल अथवा बायोमीट्रिक पर एक अन्य ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे पंजीकृत बायोमीट्रिक उपकरण का इस्तेमाल करते हुए रखा जाएगा। सत्यापन के बाद आधार यूएएन के साथ जुड़ जाएगा, जहां यूएएन और आधार का विवरण मेल खाएगा।
ई-नामांकन सुविधा
डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते हुए, ईपीएफओ ने सदस्यों द्वारा नामांकन फार्म भरने के लिए ई-नामांकन सुविधा शुरु की है। यह ईपीएफओ यूनिफाइड पोर्टल (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) के सदस्य इंटरफेस पर उपलब्ध है। कोई भी सदस्य, जिसने आधार के साथ यूएएन को सक्रिय किया है, वह इस सुविधा का लाभ ले सकता है। आपको बता दें कि आप ईपीएफओ के की वेबसाइट में भी जाकर UAN से लिंक किया जा सकता है।
EPFO की वेबसाइट से UAN को आधार से लिंक करना
EPFO ने EPF कर्मचारियों को एक और अच्छी सुविधा दी है। अब आप घर बैठे अपने ईपीएफ खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने यूएएन नंबर की जरूरत पड़ेगी।
यूएएन नंबर और आधार कार्ड के जरिए आप अपने ईपीएफ खाते को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आफको ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाना होगा। ये सुविधा www.epfindia.gov.in >> Online Services >> e-KYC Portal>> LINK UAN AADHAAR पर जारी की गई है। इसमें यूएन के जरिए आपको अपना आधार लिंक करने की सुविधा मिलेगी।
ओटीपी वेरिफिकेशन के द्वारा लिंक करने की प्रक्रिया
दिए गए लिंक पर जाने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद आपको अपना आधार नंबर देना होगा। इसके बाद एक और ओटीपी आधार से जुड़े मोबाइल/ई-मेल पर भेजा जाएगा। ओटीपी डालने के बाद यूएएन के ब्योरों को आधार विवरण से मिलाया जाएगा। उसके सही पाये जाने पर यूएएन को आधार से जोड़ दिया जाएगा।
आधार से जुड़ जाने के बाद आप आधार कार्ड से जुड़ी ऑनलाइन ईपीएफओ सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस ओटीपी के कन्फर्म होने के बाद ही आपका EPF खाता आधार से लिंक होगा।
यहां इस बात का ध्यान रखें कि, ओटीपी उसी नंबर पर आएगा जो आपके यूएएन खाते में पहले से दर्ज होगा। अगर आपका नंबर बदल गया है तो आपको यूएएन खाते की वेबसाइट में जाकर अपनी प्रोफाइल खोलनी होगी और वहां अपना नंबर बदलना होगा। नंबर बदलने की प्रक्रिया में 7 से 10 दिन का वक्त लग सकता है। एक बार नंबर अपडेट होने के बाद आपके उसी नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपने यूएएन खाते में अपडेट किया है।
बायोमीट्रिक क्रिडेंशियल से आधार को UAN से लिंक करने की प्रक्रिया
आधार से यूएन को लिंक करने की तीसरी प्रक्रिया है ईपीएफओ के ई-केवाइसी पोर्टल पर जाकर बायोमीट्रिक क्रिडेंशियल के द्वारा लिंक करना। यह प्रक्रिया भी ठीक वैसी ही है इसमें मात्र आपको आधारे डिटेल देने के बाद और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद आपको बायोमीट्रिक डिटेल देनी होगा। बायोमीट्रिक डिटेल के सत्यापन के बाद आधार यूएन से लिंक हो जाएगा। PF खाते को उमंग एप के जरिए आधार से कैसे लिंक करें?
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications