सरकार ने अब पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी आधार जरुरी कर दिया है। बच्चों के इस आधार का नाम बाल आधार रखा गया है।
5 साल से कम उम्र के बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए अब आधार का होना जरुरी हो गया। इसके लिए सरकार ने नीले रंग के 'बाल आधार' की पेशकश की है। यह बाल आधार, आधार की ऑफिसियल वेबसाइट UIDAI के द्वारा जारी किया गया। है। बाल आधार बनवाना कोई ज्यादा कठिन काम नहीं है। तो चलिए यहां पर हम आपको बताते हैं कि बच्चों के आधार बनवाने के लिए कैसे आवेदन करना होगा।
माता या पिता में से किसी एक का आधार नंबर जरुरी
हर तरह की सरकारी सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए मत्वपूर्ण दस्तावेज आधार कार्ड को लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नीले रंग बाल आधार पेश किया जा रहा है। बाल आधार को बनवाने केलिए माता या पिता में से किसी एक का आधार नंबर और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जरुरी होगा। तो वहीं 5 साल से कम आयु के बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए बायोमीट्रिक डिटेल की जरुरत नहीं होगी।
इस तरह करें बाल आधार के लिए आवेदन
बाल आधार बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार इंरॉलमेंट सेंटर जाना होगा। फिलहाल, 5 साल की आयु पूरी होने के बाद बच्चे की बायोमीट्रिक डिटेल्स को अपडेट कराना होगा। यह काम आप किसी भी नजदीकी आधार केंद्र में फ्री में करा सकते हैं। यदि आप 7 साल तक अपने बच्चे की बायोतीट्रिक डिटेल को अपडेट नहीं कराते हैं तो कार्ड सस्पेंड हो जाएगा। इसके बाद 15 साल की आयु में दूसरी और आखिरी बार आपको बायोमीट्रिक डिटेल्स अपडेट करानी होंगी।
बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो रखें साथ में
आपको बाल आधार प्राप्त करने के लिए आधार इंरॉलमेंट सेंटर में एक फॉर्म भरना होगा। साथ ही इसके लिए बच्चे की पासपोर्ट साइज की फोटो रखना न भूलें। यदि बच्चा स्कूल जाना शुरु कर दिया है तो आधार नामांकन प्रक्रिया के लिए स्कूल आईडी भी प्रयोग की जा सकती है। बच्चे का बाल आधार माता या पिता की यूआईडी से लिंक किया जाएगा। 5 साल से अधिक आयु वाले बच्चे के लिए, एक मान्य स्कूल आईडी और एक जन्म प्रमाणपत्र आवश्यक है।
बाल आधार अपडेशन की प्रक्रिया है सामान
बाल आधार के अपडेशन की प्रक्रिया ठीक उसी तरह है जिस तरह से नार्मल आधार कार्ड की होती है। जिसमें की बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए 10 उंगलियों के निशान, चेहरे और आंखों की स्क्रीनिंग आदि की जाएगी। यह प्रक्रिया 15 साल बाद फिर से दोहराई जाएगी। आपको बता दें कि विदेश में बच्चे की शिक्षा और स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए बाल आधार जरुरी होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
