बोनस और इंसेंटिव के बीच मूल फर्क के बारे में जाने
सभी कर्मचारी बोनस और इंसेंटिव जैसे शब्दों से परिचित होते हैं। कभी कभी हमें इस बारे में संशय हो जाता है क्योंकि बोनस और इंसेंटिव दोनों वेतन के साथ अतिरिक्त रूप में दिए जाते हैं। बोनस एक व्यक्ति, एक समूह को दिया जाता है। यह प्रबंधन द्वारा तय किये गए मानदंडों के अनुसार पिछली उपलब्धियों के पुरस्कार के रूप में जैसे किसी निश्चित लक्ष्य को पूर्ण करने या लाभ होने या कंपनी के लिए कोई विशिष्ट उद्देश्य प्राप्त करने के लिए दिया जाता है।
पहले जाने लें बोनस और इंसेंटिव के बीच का फर्क
इंसेंटिव वह भुगतान होता है जो किसी विशिष्ट उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए दिया जाता है। ये उद्देश्य पूर्व निर्धारित होते हैं जिनके बारे में कर्मचारियों को पहले ही बताया गया होता है। बोनस और इंसेंटिव के बीच मूल फर्क के बारे में जाने:
मुख्य अंतर
बोनस किसी व्यक्ति को उसके द्वारा किसी योजना या काम को पूरा करने के बाद दिया जाता है जबकि इंसेंटिव प्रारंभ में ही दिया जाता है। इंसेंटिव के बारे में कर्मचारी को उसके काम शुरू करने के पहले ही बता दिया जाता है।
बोनस सरप्राइज होता है
सामान्यत: बोनस सरप्राइज़ की तरह दिया जाता है। इंसेंटिव में सरप्राइज़ जैसी कोई बात नहीं होती। इंसेंटिव कर्मचारियों को अधिक काम करने और कंपनी के प्रति वफादारी बरतने की प्रेरणा के रूप में दिया जाता है। यदि कर्मचारी काम पूरा करते हैं तो इंसेंटिव निश्चित ही मिलता है। बोनस ऐच्छिक होता है या यदि कंपनी का प्रबंधन किसी काम के पूरा होने पर कर्मचारियों को बोनस देने का निर्णय लेता है तो बोनस तुरंत ही दिया जाता है।
पिछला और अगला रिकॉर्ड देखा जाता है
इंसेंटिव अतिरिक्त वेतन होता है (मूल वेतन से अलग और ऊपर) जो कर्मचारी को दिया जाता है जैसे स्टॉक विकल्प या आकस्मिक बोनस योजना जो प्रगतिशील माना जाता है। बोनस नकद रूप में हो सकता है या अन्य किसी रूप में जैसे स्टॉक आदि तथा यह काम पूरा होने पर आधारित होता है। बोनस योजनायें पश्चवर्ती यानि कि पिछला रिकॉर्ड देख कर दी जाती हैं।
बोनस नकद में हो सकता है परन्तु इंसेंटिव नहीं
इंसेंटिव चर भुगतान का एक प्रकार है जो प्रदर्शन पर आधारित होता है। भुगतान मौद्रिक पुरस्कार हो सकता है जैसे नकद या इक्विटी या गैर मौद्रिक पुरस्कार भी हो सकता है जैसे वाणिज्यिक वस्तु या यात्रा आदि। बोनस में भुगतान नकद, शेयर्स, शेयर विकल्प या अन्य वस्तुओं के रूप में किया जाता है। बिक्री प्रतिफल के संदर्भ में बोनस एक पूर्व निश्चित और पूर्व परिभाषित राशि होती है जो किसी विशेष लक्ष्य के पूरा होने पर दी जाती है।
बोनस के रूप में इंसेंटिव
इंसेटिव, बोनस हो सकता है परन्तु बोनस को इंसेंटिव की तरह नहीं हो सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि इंसेंटिव प्रगतिशील विचारधारा का होता है और कर्मचारियों को को दिया गया काम अच्छे से करने के लिए प्रोत्साहित करता है जबकि बोनस तब दिया जाता है जब कोई काम पूरा हो जाता है और बॉस ऐसा सोचता है कि इस व्यक्ति ने काम अच्छी तरह किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications