Systematic Investment Plan: अगर आप सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट में भरोसा रखते हैं, तो थोड़ा बड़ा निवेश करके आप कम समय में भी अपने काम के लि्ए ज्यादा पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस तरह से निवेश करने से आपका विदेश की ट्रिप का सपना भी पूरा हो सकता है। हालांकि एसआईपी की मदद से आप लंबे समय में इनवेस्ट किए गए पैसों से इसके मुकाबले कई गुना ज्यादा का पैस बना सकते हैं।
अगर आप किसी खास प्लान के तहत पैसे इनवेस्ट कर रहे हैं, तो एसआईपी कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके यह जान सकते हैं कितने पैसे इनवेस्ट करने से कितनी जल्दी कितना फायदा मिलेगा। इससे आपको अपना गोल प्लान करने में और उसके हिसाब से नियमित निवेश करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आपाने कोई बाइक खरीदने का या फिर फॉरेन ट्रिप का प्लान बनाया है, तो आप 10 हजार रुपए की महीने की एसआईपी 3 साल के लिए कर सकते हैं। यह समय काफी कम होता है और इस दौरान आपको ठीक-ठाक रिटर्न मिल जाता है।

हालांकि आप अपनी एसआईपी को जितने लंबे समय के लिए इनवेस्ट करते हैं, ज्यादा फायदा होने का चांस उतना ज्यादा हो जाता है। आप भी एसआईपी कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके अपने लिए जरूरी फंड इकट्ठा करने का समय पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप 3 साल के लिए हर महीने 10 हजार रुपए जमा करते हैं तो कितना फंड रेडी कर सकते हैं।
आप अगर एक महीने में 10 हजार रुपए हर महीने इनवेस्ट करते हैं, तो इस हिसाब से आपका एक साल में कुल इनवेस्टमेंट 1 लाख 20 हजार रुपए का होगा। वहीं अगर आप 3 साल तक पैसे इनवेस्ट करते रहते हैं, तो आपका बैलेंस बढ़कर 3 लाख 60 हजार रुपए तक पहुंच जाएगा।
अगर इतने अमाउंट पर आपको 12 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिलता है, तो तीन साल के अंदर आपका टोटल फंड बढ़कर 4 लाख 50 हजार रुपए के आस पास तक का फंड बन सकता हैं। तो अगर इसे हिसाब से कैलकुलेशन करते हैं तो आपको 3 साल के अंदर 3 लाख 60 हजार रुपए का इनवेस्टमेंट करने पर 75 हजार रुपए तक का अनुमानित फायदा हो सकता है। अगर आपका रिटर्न 12 प्रतिशत से बढ़ता है, तो आपका फंड इससे भी ज्यादा बड़ा हो सकता है।
विशेषतज्ञों को मुताबिक अगर आपको म्युचुअल फंड में निवेश करके बड़ी आसानी से लंबे समय में अपने लिए बेहतरीन फंड रेडी कर सकते हैं। अगर आपने 3 साल पैसे इनवेस्ट करके 4.5 लाख रुपए की रकम तैयार कर ली है, तो आप बड़ी आसानी से अपनी विदेश की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप 5 से 6 लाख रुपए तक की मोटरसाइकल लेना चाहते हैं, तो भी यह आपके लिए आसान काम हो जाता है। इतना डाउन पेमेंट करके आप बड़ी आसानी से अपने लिए कम लोन की किश्त पर कार भी निकलवा सकते हैं।
आपकी की जानकारी के लिए बताते चलें, चुंकि म्युचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन होता है, इस लिए आपको इनमें पैसे लगाते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए। आप चाहें तो निवेश से पहले किसी फाइनेंशियल या फिर शेयर मार्केट एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं। इससे आपका नुकसान होने का जोखिम काफी कम हो जाता है और आप बड़ी आसानी से अपने फाईनेंशियल गोल को भी पूरा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications