
How to Become Millionaire : बढ़ती महंगाई की चिंता के बीच, निवेशकों के लिए यह जरूरी हो गया है कि वे अपना पैसा ऐसी जगहों में लगाएं जहां से उन्हें बंपर रिटर्न मिल सके। आज के जैसे अनिश्चित समय के दौरान भी कई ऐसे तरीके हैं जिनसे आप न केवल पैसे बचाने में मदद ले सकते हैं, बल्कि सही तरीके से उनमें निवेश करने पर करोड़पति भी बन सकते हैं। यहां हम आपको करोड़पति बनने का एक आसान तरीका बताएंगे, जो एक फॉर्मूले पर आधारित है।
क्या है ये फॉर्मूला
जानकारों के अनुसार, यदि कोई निवेशक 15 वर्षों के लिए 12 प्रतिशत के एवरेज रिटर्न के साथ हर महीने कम से कम 20,000 रुपये का निवेश करता है तो वह करोड़पति बन सकता है। 12 फीसदी सालाना एवरेज रिटर्न आपको म्यूचुअल फंड में मिल सकता है। तो 12 हुआ रिटर्न, 15 हुए साल और 20 हजार रु (20) हुए रु। इसी तरह बनता है 12-15-20 का फॉर्मूला।
करोड़पति बनने के लिए किस म्यूचुअल फंड में निवेश करें
ये एक अहम सवाल है, क्योंकि बहुत सारे ऑप्शनों के बीच कोई भी कंफ्यूज हो सकता है कि उसे कि तरह की स्कीम में निवेश करना चाहिए। जानकारों के मुताबिक, इक्विटी म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में सबसे अच्छा रिटर्न देते रहे हैं। ये फंड आपको सालाना 12 फीसदी तक का रिटर्न दे सकते हैं। करोड़पति बनने के लिए, निवेशकों को कोर-सैटेलाइट इंवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी को फॉलो करना होगा। अब सवाल यह है कि ये किस तरह की स्ट्रेटेजी होती है। इसकी जानकारी हम आपको आगे देंगे।
क्या है कोर-सैटेलाइट निवेश
कोर-सैटेलाइट इंवेस्टमेंट पोर्टफोलियो तैयार करने का एक तरीका है जिसे लागत, टैक्स लायबलिटी और अस्थिरता को न्यूनतम करने के लिए डिजाइन किया गया है ताकि यह स्टॉक मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करे। म्यूचुअल फंड के मामले में, कोर और सैटेलाइट एक टाइम टेस्टेड पोर्टफोलियो डिज़ाइन है जो कॉम्प्लिमेंट्री निवेश से बना है। यह एक कोर एसेट को केंद्र बना कर तैयार होता है, जिसमें लार्ज-कैप इंडेक्स फंड इसके पोर्टफोलियो का सबसे बड़ा हिस्सा होता है। स्मॉल कैप फंड, जिन्हें "सैटेलाइट फंड" के नाम से भी जाना जाता है, आपके पोर्टफोलियो को पूरा करते हैं और आपका बाकी निवेश तैयार करते हैं। इस स्ट्रेटेजी का लक्ष्य कम जोखिम के साथ अधिक रिटर्न हासिल करना है।
20000 रु को कैसे करें निवेश
जिस मासिक 20000 रु की ऊपर हमने बात की है उससे निवेशक करोड़पति बनने के उद्देश्य से अपनी जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर लार्ज-कैप और मल्टी-कैप फंड में 15,000 रुपये और मिड/स्मॉल-कैप इक्विटी फंड में 5,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।
एक ये है नियम
अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करके 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहें, तो लंबी अवधि में आपको करोड़पति बनने में मदद करने के लिए एक और आसान नियम है। ये नियम है 15-15-15 का। म्यूचुअल फंड में निवेश का यह नियम आपको करोड़पति बनाने में मदद कर सकता है। नंबर '15' का प्रयोग नियम में तीन बार किया गया है। इनमें ग्रोथ रेट, अवधि और बचत की मासिक राशि शामिल हैं। यह मानते हुए कि आपको 15 वर्षों (180 महीने) में 15 फीसदी वार्षिक रिटर्न प्राप्त होगा, आपको 1 करोड़ रुपये के फंड पर पहुंचने के लिए हर महीने 15000 रुपये बचाने की जरूरत है। यानी 15 साल, हर महीने 15000 रु और 15 फीसदी का सालाना रिटर्न आपको करोड़पति बनाएगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications