Delhi Metro Tourist Card: दिल्ली मेट्रो का रूट सबसे ज्यादा बिजी होता है। अगर बात की जाए देश की राजधानी की तो मेट्रो से रोजाना हजारों लोग अपने ऑफिस, कॉलेज, स्कूल, फैक्ट्री और कंपनी जाते हैं। इतना ही नहीं दिल्ली की सबसे मशहूर अब मेट्रो से कनेक्टेड हैं। इस लिए अब टूरिस्ट भी घूमने के लिए ज्यादा तर मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप लगातार मेट्रो में सफर कर रहे हैं तो, ऐसे में आपका रोज का मेट्रो खर्चा काफी ज्यादा हो जाता है। एक सैलानी के तौर पर इसपर ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं, तो भी किसी तरह की दिक्कत नहीं है। क्योंकि अब आपके पास टूरिस्ट कार्ड का विकल्प है।
आपको इस कार्ड से कई फायदे मिल सकते हैं। यह मेट्रो का पास कार्ड होता है। इस कार्ड को बनवाकर आप बड़ी आसानी से एक दिन में कितनी भी बार मेट्रो से यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा और आसानी से एक रकम देकर एक महीने तक मेट्रो का सफर जारी रख सकते हैं। इस कार्ड की वैलिडिटी एक दिन और तीन दिन की होती है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ऑनलाइन वेबसाइट के मुताबिक आप दो तरह के मेट्रो टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं। इसमें एक कार्ड होता जो एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं दूसरा कार्ड तीन दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इन कार्ड की प्राइस में फर्क होता है। आप अगर एक दिन का मेट्रो कार्ड बनवा रहे हैं, तो आपको 200 रुपए देने होंगे। वहीं अगर आप 3 दिन का मेट्रो कार्ड बनवा रहे हैं, तो आपको 500 रुपए का चार्ज देना होगा।
सबसे खास बात ये है कि इस कार्ड में 50 रुपए की राशी, कार्ड लौटाने पर वापस भी कर दी जाती है। वह बस सिक्योरिटी चार्ज होता है। जिसे आप बाद में वपास ले सकते हैं। इसका मतलब है कि आप मात्र 150 रुपए में दिल्ली मेट्रो में एक दिन बड़ी आसानी से घूम सकते हैं, वहीं अगर आप 3 दिन रुकने वाले हैं, तो आपको 450 रुपए में पूरी दिल्ली घूमने का मौका मिलेगा।
गौरतलब है कि मेट्रो से घूमने पर आपको ज्यादा भटकना नहीं पड़ता है। इसके आलावा लोकल गाड़ी वाले भी आपसे मनमाना किराया नहीं वसूल सकते हैं। इसके साथ ही आपको किसी से ज्यादा रास्ता पूछे की जरूरत नहीं पड़ती है। मेट्रो का फायदा यह भी है कि गर्मी के मौसम एसी की ठंडी हवा मिलती है। वहीं ठंड के मौसम में मेट्रो में ब्लोअर की गर्मी भी मिलती है।
अब लोगों को सबसे बड़ी इस बात की समस्या होती है कि यह मेट्रो कार्ड खरीदा कहां से जाए, तो आपको बता दें कि मेट्रो का टूरिस्ट कार्ड किसी भी कस्टमर केयर सेंटर से खरीदा जा सकता है।
टूरिस्ट कार्ड लेने के साथ आपतो इस बात ध्यान रखना होगा कि यह टूरिस्ट सिर्फ दील्ली की लीइन पर लागू है, क्योंकि इसे खास तौर पर दिल्ली में घूमने वाले टूरिस्ट के लिए बनाया गया है। अगर आप एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में यात्रा कर रहे हैं, तो यह कार्ड वहां मान्य नहीं होगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने लॉकर की व्यवस्था भी शूरू की है। इसके तहत आप कम पैसों में लॉकर लेकर अपना जरूरी सामाना रख सकते हैं और बेफिक्र होतकर घूम सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
