दिल्ली मेट्रो में सफर तय करने वाले पैसेंजरों के लिए [डीएमआरसी] ने एक खुसखबरी दी है. 'मोमेंटम 2.0 ऐप' के जरिए डिजिटल लॉकर कि सुविधा चालू की है. जिसका दिल्ली में चलने वाले मेट्रो के पैसेंजर फायदा उठा सकेंगे. फिलहाल यह सुविधा राजीव चौक, नोएडा सेक्टर-15, द्वारका सेक्टर-10, सुप्रीम कोर्ट, नोएडा सेक्टर-62 सरिता विहार जैसे दिल्ली के 50 मेट्रो स्टेशनो पर चालू की गई है.
'मोमेंटम 2.0 ऐप' के जरिए आप डिजिटल लॉकर की सुविधा का फायदा ले सकते हैं. डिजिटल लॉकर का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है 1 घंटे से लगाकर 6 घंटे तक के लिए आप लॉकर की सुविधा का फायदा ले सकते हैं अगर कोई पैसेंजर लॉकर की सुविधा लेता तो इसमे डीएमआरसी ने छोटा और बड़ा लॉकर दिया है. हर स्टेशन पर 82 लॉकर हैं जिसमे हर घंटे के लिए 20 से 30 रुपए का भुगतान करना होगा. अगर आप लॉकर को 6 घंटे के लिए ले रहे हैं तो 60 रुपए देने होंगे. वहीं, अगर आपका 6 घंटे से ज्यादा समय लगता है तो अगर उससे ज्यादा समय लगेगा तो कोई शुल्क नहीं देना होगा वहीं भविष्य में 5 रुपए के हिसाब के साथ भुगतान करना होगा.

डिजिटल लॉकर की लेनी है सुविधा, ऐप डाउनलोड कर ऐसे उठाएं लाभ
इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले आपको 'मोमेंटम 2.0 ऐप' डाउनलोड करना होगा. इसके बाद ऐप खोलकर अपने नजदिकी मेट्रो स्टेशन को सेलेक्ट करना होगा, फिर आपको बताना होगा कितने समय के लिए आपको लॉकर चाहिए और तारीख का भी खास ध्यान रखना होगा कौन सी तारीख है.
यह करने के बाद आप इसका भुगतान किसी भी ई-पेमेंट ऐप के जरिए कर सकेंगे. फिर लॉकर के पास जाकर अपना फोन नंबर डालना होगा, फिर आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको लॉकर में डालना होगा, इसके बाद लॉकर अपने आप ही खुल जाएगा।
जिसके बाद अपना आप सामान रख सकते हैं. सामान को निकालने के समय में लॉकर के पास जाकर अपना नंबर डालना होगा. इतना करते ही लॉकर दोबारा अपने आप ही खुल जाएगा जिसके बाद आप अपना सामान ले सकते हैं।
दिल्ली मेट्रो में, वर्चुअल स्टोर्स यहां होंगे
दिल्ली मेट्रो के पैसेंजर 'मोमेंटम 2.0 ऐप' को एंड्राइड और आईओएस दोनों तरह के फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए दिल्ली मेट्रो के पैसेंजर वर्चुअल स्टोर के लिस्टेड ई-कॉमर्स कंपनियों से ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं. दिल्ली मेट्रो देश का पहला मास रैपिड ट्रांसिट सिस्टम है.
जिसमें पैसेंजरों के इस्तेमाल लिए दिल्ली के 50 मेट्रो स्टेशनो ने इस तरह की सुविधा शुरू की है। दिल्ली मेट्रो और ऑटो पे, पेमेंट सॉल्यूशन प्राइवेट की संयुक्त पहल से बने इस नए ऐप का मकसद मेट्रो के सफर को बिना किसी रुकावट के आराम दायक बनाना है.
वहीं दिल्ली मेट्रो में वर्चुअल स्टोर्स इंद्रलोक, राजीव चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर, शिवाजी स्टेडियम, कारोल बाग, मूलचंद, पंजाबी बाग जैसे मेट्रो स्टेशन पर मिल जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
