नई दिल्ली। पीएम किसान योजना (PM Kisan) के तहत अप्रैल में दूसरी किस्त बंटेगी तो करीब 1 करोड़ किसान (Farmer) ऐसे होंगे जिनको 2 किस्त एक साथ मिलेंगी। इसका कारण यह है कि इन किसानों का रजिस्ट्रेशन मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के पहले हो चुका था। सरकार के पास कुल 4.76 करोड़ किसानों (Farmer) का डेटा पहुंच चुका है। अब इन सभी किसानों को अप्रैल में पीएम किसान निधि की दूसरी किस्त अप्रैल में दी जाएगी। लेकिन करीब 1 करोड़ किसानों को पहली किस्त नहीं मिल सकी है, जिस कारण उन्हें पहली और दूसरी किस्त एक साथ मिलेगी। पीएम किसान निधि के रूप में किसानों को साल में तीन किस्त में 6000 रुपये दिए जानें है। अगर कोई अपना नाम इस लिस्ट में चेक करना चाहता है तो वह पीएम किसान पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकता है।

बजट में हुई थी घोषणा
मोदी सरकार ने बजट में पीएम किसान निधि की घोषणा की थी। इसके तहत 2 हेक्टेयर से कम की जमीन वाले किसानों (Farmer) को साल में 6 हजार रुपये दिए जानें हैं। पीएम किसान योजना की वेबसाइट के मुताबिक अब तक 2.9146 करोड़ किसानों को रकम ट्रांसफर की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें : PM Kisan : जानें कैसे मिलेगा पैसा
इन राज्यों ने नहीं ली रुचि
अगर किसी किसान (Farmer) को इस योजना का लाभ नहीं मिला है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है। क्योंकि किसानों का नाम राज्यों को भेजना है। जो भी नाम राज्य सरकारें देगी केन्द्र सरकार उसे पैसा ट्रांसफर कर देगी। अभी तक पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों इन स्कीम में रुचि नहीं दिखाई है, जिस कारण यहां के किसानों को पैसा नहीं मिल पाया है।
सबसे ज्यादा फायदा यूपी के किसानों को
स्कीम का सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों (Farmer) को मिला है। उत्तर प्रदेश के 10849465 किसानों (Farmer) को पीएम किसान योजना की किस्त ट्रांसफर हो चुकी है। इसके बाद आंध्र प्रदेश की किसानों को सबसे ज्यादा लाख मिला है। आंध्रप्रदेश के 3296278 किसानों को इसका लाभ मिला है।
किन राज्यों के कितने किसानों (Farmer) को पीएम किसान निधि का पैसा
-उत्तर प्रदेश के 10849465 किसानों (Farmer) को अभी तक मिला है पैसा।
-आंध्रप्रदेश के 3296278 किसानों (Farmer) को अभी तक मिला है पैसा।
-गुजरात के 2729934 किसानों (Farmer) को अभी तक मिला है पैसा।
-महाराष्ट्र के 1427585 किसानों (Farmer) को अभी तक मिला है पैसा।
-आसाम के 945050 किसानों को अभी तक मिला है पैसा।
-अंडमान निकोबार के 8523 किसानों (Farmer) को अभी तक मिला है पैसा।
-बिहार के 229065 किसानों (Farmer) को अभी तक मिला है पैसा।
-चंडीगढ़ के 47 किसानों (Farmer) को अभी तक मिला है पैसा।
-छत्तीसगढ़ के 111818 किसानों (Farmer) को अभी तक मिला है पैसा।
-दमन दीव के 2020 किसानों को अभी तक मिला है पैसा।
-हरियाणा के 938362 किसानों को अभी तक मिला है पैसा।
-हिमाचल प्रदेश के 437765 किसानों को अभी तक मिला है पैसा।
-जम्मू और कश्मीर के 446542 किसानों को अभी तक मिला है पैसा।
-झारखंड के 469951 किसानों को अभी तक मिला है पैसा।
-कर्नाटक के 16522 किसानों को अभी तक मिला है पैसा।
-केरल के 931816
-मणिपुर के 7268
-मिजोरम के 21902
-नागालैंड के 27338
-उड़ीसा के 823086
-पुदुचेरी के 4097
-पंजाब के 1119039
-तमिलनाडु के 1945210
-तेलंगाना के 1875941
-त्रिपुरा के 151068
-उत्तराखंड के 328171
इस प्रकार देश में अभी तक कुल 29146037 किसानों (Farmer) को मिल चुका है पैसा।
यह भी पढ़ें : AC का बिल घट जाएगा 20 फीसदी तक, कमरे में करें ये मामूली बदलाव
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications