नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने राज्यों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के लाभार्थियों की लिस्ट 25 फरवरी 2019 तक देने को कहा है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम PM Kisan योजना में जुड़ जाएंगे उनको मार्च में ही पहली किस्त का 2000 रुपये मिल जाएगा। यह पैसा किसानों के बैंक में सीधे जाएगा। सरकार ने इसके लिए राज्यों को अपने दिशानिर्देश से अवगत करा दिया है। इसमें साफ साफ बताया गया है कि किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। सरकार ने जो मानक तय किए हैं, उससे वह लोग इस लिस्ट बाहर हो जाएंगे जिनके पास जमीन तो 2 एकड़ तक है, लेकिन वह वास्तव में गरीब किसान नहीं हैं।

ये है ऑनलाइन पोर्टल
केन्द्र सरकार ने पीएम-किसान योजना के लिए एक पोर्टल लॉन्च कर दिया। http://pmkisan.nic.in पर योजना से जुड़े सारे नियम जारी कर दिए गए हैं। इस पोर्टल पर लोकर कोई भी देख सकता है कि वह इस योजना का लाभ पा सकता है या नहीं। बजट में सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की घोषणा की थी। इसी योजना का लाभ देने के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया गया है। राज्य सरकारें इसमें किसानों का नाम डालेंगी। जैसे ही राज्य सरकारें किसानों का नाम इस पोर्टल में डालेंगी संबंधित किसान उसे देख सकेंगे। राज्यों से कहा गया है कि वे लाभार्थियों की सूची इस पोर्टल पर 25 फरवरी तक अपलोड कर दें। जिससे उन्हें मार्च की शुरुआत में ही 2000 रुपये का पहली किस्त के रूप में भुगतान किया जा सके।
जानें किन लोगों को इस स्कीम का नहीं मिलेगा फायदा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ उन लोगों को नहीं मिलेगा, जिनके परिवार का कोई सदस्य सांसद, विधायक या सरकारी नौकरी में होगा। यही नहीं पीएम-किसान (PM-Kisan) का लाभ उन लोगों को भी नहीं मिलेगा जिन्होंने पिछले वित्त वर्ष में इनकम टैक्स दिया होगा। इसके अलावा सरकार ने पीएम-किसान (PM-Kisan) योजना के दायरे से उन लोगों को भी बाहर कर दिया है, जो प्रोफेशनल काम करते हैं और इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं। इसमें डॉक्टर, वकील और अन्य ऐसे ही काम करने वाले प्रोफेशनल शामिल हैं।
इनको भी नहीं मिलेगा फायदा
जो किसान अभी या पहले संवैधानिक पद पर रहे हों उन किसानों को पीएम-किसान (PM-Kisan) योजना का फायदा नहीं मिलेगा। मौजूदा समय में जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर योजना से बाहर रखे गए है। साथ ही मंत्री, सांसद, विधायक को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर सरकारी कर्मचारी को इसका फायदा नहीं मिलेगा। 10 हजार रुपये से अधिक मासिक पानेवाले पेंशनधारक को भी इस योजना से अलग रखा गया। डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए, आर्किटेक्ट और आयकर भरने वाले इस योजना से बाहर होंगे।
इन किसानों को मिलेगा फायदा
पीएम-किसान (PM-Kisan) का फायदा उन किसानों को मिलेगा, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन हो। किसानों के पास आधार, बैंक खाता और मोबाइल नंबर जरूरी है। हालांकि बिना आधार के भी पहली किश्त का भुगतान होगा। योजना में किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 1 फरवरी के भूलेख आंकड़ों के आधार पर राशि मिलेगी। योनजा का फायदा लेने के लिए किसानों को शपथ पत्र भी देना होगा। गलत जानकारी देने पर सम्मान राशि की वसूली होगी।
बैंक अकाउंट नबंर और मोबाइल नंबर जुटाने को कहा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के संबंध में कृषि मंत्रालय ने राज्य सरकारों को भेजे पत्र में कहा है कि वे छोटे और सीमान्त किसानों का डाटाबेस तैयार करें। राज्यों से ऐसे किसानों का ब्यौरे में उनका नाम, स्त्री हैं या पुरुष, एससी-एसटी, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर जुटाने को कहा गया है।
आधार (AADHAAR) नंबर
आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना के तहत दो हजार रुपये की पहली किस्त पाने के लिए आधार (AADHAAR) अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन बाद की किस्त पाने के लिए आधार (AADHAAR) को देना ही होगा। किसानों की पहचान करने के लिए आधार (AADHAAR) को जरूरी बनाया जा रहा है।
ये दस्तावेज भी चाहिए
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना को लेकर राज्य सरकारों से कहा गया है कि दिसंबर 2018 से मार्च 2019 की अवधि की किस्त पाने के लिये आधार नंबर जहां उपलब्ध होगा, वहीं लिया जाएगा। अगर आधार (AADHAAR) नहीं है तो अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस (DL), मतदाता पहचान पत्र (Voter ID), नरेगा रोजगार कार्ड या केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा जारी किसी अन्य पहचान पत्र के आधार पर पहली किस्त छोटे किसानों को जारी की जाएगी।
बजट में योजना का हुआ था ऐलान
बजट में सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का एलान किया है। जिसके तहत सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपये सीधे उनके खाते में देगी। आमतौर पर बजट में एलान योजनाएं नए वित्त वर्ष में लागू होती हैं, लेकिन ये योजना बजट एलान के साथ 1 दिसंबर से ही लागू हो गई है। इसके तहत सिर्फ उन किसानों को ही इसका लाभ मिलेगा जिनके नाम पर 1 फरवरी से पहले 2 हेक्टेयर से कम जमीन दर्ज होगी। सभी राज्यों को किसानों का तेजी से आंकड़े जुटाने का निर्देश दिया गया है और इस महीने के अंत तक 2000 रुपये की पहली किश्त किसानों के खाते में देने की तैयारी है।
सरकार का दावा
सरकार का दावा है कि इस योजना से 12.5 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा और इसके तहत बजट में 75000 करोड़ रुपये का आवंटन भी किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications