नई दिल्ली। आरबीआई (rbi) ने 31 मार्च यानी रविवार को भी बैंकों (bank) को खोलने का आदेश दिया है। लेकिन ध्यान देने की बात यह है कि इस दिन केवल सरकारी काम (government business) ही होगा। इस दिन आमलोगों के लिए बैंकिंग सेवाएं (banking services) उपलब्ध नहीं होंगी। ऐसे में अगर आप अपनी बैंक ब्रांच (Bank branch) के भरोसे निवेश (investment) करके इनकम टैक्स (income tax) बचाने का प्लान बना रहे हैं तो फिर से सोच लें। यही नहीं अगर आप अंतिम समय में अपने बीमा एजेंट (insurance agent) या किसी और को चेक (cheque) के पेमेंट करके इनकम टैक्स (income tax) बचाने का प्रयास करते हैं, तो यह भी भारी पड़ सकता है। इससे जुड़े नियम भी जान लेना जरूरी है।

बैंक (bank) के खुलने का मतलब
आरबीआई (rbi) की तरफ से बैंक (bank) के खुलने का मलतब है कि यह सरकारी काम (government business) के लिए ही खुलेंगे। इस दिन आम दिनों की तरह बैंकिंग नहीं होगी। इस दिन सरकारी लेनदेन तक ही बैंकिंग सीमित रहेगी। इस दिन मुख्यता हर तरह से टैक्स (tax) से जुड़े काम होंगे। हालांकि अगर कोई ऑनलाइन बैंकिंग (online banking) करना चाहे तो वह इनकम टैक्स (income tax) बचाने के लिए निवेश कर सकता है।
लोगों के लिए शनिवार तक ही बैंकिंग
आज गुरुवार है, ऐसे में अगर इनकम टैक्स (income tax) या अन्य किसी भी तरह के टैक्स (tax) से जुड़े काम करना हैं तो शानिवार तक ही निपटाना होंगे। इस दौरान एक बात याद रखना चाहिए कि चेक से पेमेंट ऑनलाइन जैसे नहीं होते हैं। आप अपने एजेंट को अगर चेक (cheque) से पेमेंट करके इनकम टैक्स (income tax) बचाने की योजना बना रहे हैं तो शुक्रवार तक उसे चेक जरूर दे दें। ऐसा होने से आपका एजेंट इस चेक (cheque) को शनिवार को सुबह ही बैंक क्लियरिंग के लिए लगा देगा और पैसा आपके अकाउंट से चला जाएगा। अगर यह पैसा आपके अकाउंट से नहीं निकला, तो यह निवेश चालू वित्तीय वर्ष यानी 2018-19 में नहीं माना जाएगा और आप इस निवेश (investment) पर इनकम टैक्स (income tax) की छूट भी नहीं ले पाएंगे।
यह भी पढ़ें : Income Tax : 3 साल बाद बिना निवेश बचेगा टैक्स, ये है तरीका
एलआईसी (lic) देती है बैंक ड्रॉफ्ट से भुगतान की सुविधा
सीए पवन जायसवाल के अनुसार एलआईसी (lic) अपने बीमाधारकों को बैंक ड्राफ्ट से बीमे की प्रीमियम जमा करने की छूट देती है। अगर आप अंतिम दिन यानी शनिवार को एलआईसी (lic) की बीमा किस्त देने की सोच रहे हैं तो इसका भुगतान बैंक ड्रॉफ्ट से करें। बैंक ड्रॉफ्ट बनवाने में जो भी पैसा खर्च होता है उसका भुगतान एलआईसी (lic) करती है। इस प्रकार लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ता है।
यह भी पढ़ें : LIC दे रही सस्ता बीमा, 31 मार्च तक निवेश कर लें Tax छूट
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications