अक्सर लोगों से यह सुनने को मिलता है कि वो पैसे तो कमाते हैं लेकिन वो बचत नहीं कर पाते हैं। पैसा कमाना और पैसे बचाना दोनों ही दो अलग-अलग काम हैं। हर कोई पैसे बचाने के तरीकों के बारे में नहीं जानते हैं। बचत करना भी एक टेक्निक है जिसे यह टेक्निक आ गई वही सेविंग कर सकता है। तो टेंशन लेने की कोई बात नहीं यहां पर हम आपकी समस्या को दूर करने के लिए मनी सेविंग के 6 आसान तरीके बताएंगे जो कि आपके लिए भी फायदेमंद होगी।
एक बचत खाता खोलिए
फायनेशियल ग्रोथ के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है कि सबसे पहले आप एक बचत खाता खुलवाएं। इस खाते में आप अपनी सैलरी या आपकी जो भी इनकम हो उससे कुछ हिस्सा हर महीने इस बचत खाते में डालें। बचत खाते में आपको ब्याज भी मिलती है जिससे कि आपको इस बचत का एक्सट्रा फायदा भी मिल जाता है।
SIP में निवेश करें
दूसरा सबसे बढि़या तरीका है एसआईपी में निवेश करना। कोई भी म्यूचुअल फंड जो कि अब तक अच्छा परफॉर्म किया हो उसे चुनिए और अपना एसआईपी क्रिएट करिए। यह एसआईपी से खुद व खुद एक फिक्सड अमाउंट आपके खाते से डिडेक्ट कर लेगी। इक्विटी, डेट और लिक्विड म्यूचुअल फंड का एक संयोजन चुनें, यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपने अपनी दीर्घकालिक जरूरतों के लिए और आपातकाल के दौरान तत्काल पैसे निकालने के लिए निवेश किए हैं।
ऑटोमैटिक बिल पेमेंट का ऑप्शन रखें
नेटबैंकिंग, ई-वॉलेट या किसी भी अन्य ऑनलाइन बिल-भुगतान सुविधा का उपयोग अपने बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अपने बिलों का भुगतान ऑटोमैटिक करें। इससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि समय पर आपके सारे बिल का पेमेंट हो जाएगा और आपको इसके लिए एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे।
क्रेडिट कार्ड का खर्च कंट्रोल करें
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल वहीं करें जहां पर आवश्यक हो। क्योंकि क्रेडिट कार्ड मुख्यत: आपको आपातकालीन समय में आर्थिक रुप से मदद करता है। क्रेडिट कार्ड का मंथली बिल समय से पहले जमा कर दें ताकि लेट फीस देने से भी बचें। साथ ही अपने खर्चों को भी कंट्रोल करें।
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर रखें
हमेशा एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेकर रखें। हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी इमरजेंसी में आपको फाइनेंशियल क्राइसेस से बचाती है। साथ ही आपकी बचत भी करती है क्योंकि आपको नहीं पता कि भविष्य में कब और कौन सी बीमारी से आपको सामना करना पड़ जाए। इस तरह भी आप बचत कर सकते हैं। जीरो बैलेंस बचत खाते के बारे में 7 जरुरी बातें जानिए आप भी
अपनी जरुरतों और इच्छाओं पर नियंत्रण रखें
जरुरतें और इच्छाएं हमारे उुपर निर्भर करती हैं। जरुरतें सीमित होती हैं जैसे कि इनकम, पोषण, कपड़े, आश्रय और कुछ सामाजिक जरुरतें। तो वहीं इच्छाएं असीमित होती हैं जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट, छुटिटयां मनाना, बाहर खाना और बिना जरुरत की शॉपिंग करना आदि। तो आपको बचत करने के लिए इन इच्छाओं पर कंट्रोल करना होगा और सही जगह पर सही समय में निवेश करना होगा। यही बचत करने का एक सही तरीका है। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश क्यों करते हैं लोग, यहां पढ़ें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
