बैंकों में लगातार घटते एफडी रेट्स की वजह से लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। चिंता करना भी लाजमी है क्योंकि अगर आप कहीं पैसा लगा रहे हैं और उसके लिए आपको सही दाम नहीं मिलता है तो पैसा लगाने का कोई मतलब नहीं है। यहां पर आपकी चिंता को दूर करने के लिए हम कुछ एफडी के अल्टरनेटिव के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको सही ब्याज दर प्राप्त होगी।
वॉलेंटरी प्रॉविडेंट फंड
वॉलेंटरी प्रॉविडेंट फंड में में आपको ब्याज दर 8.65 प्रतिशत मिलेगी जो कि EPF के बराबर है। तो वहीं आप यहां पर जब तक चाहें तब तक निवेश कर सकते हैं। यहां पर निवेश करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। निवेश राशि के लिए कोई बंधन है यह आपकी सैलरी पर निर्भर करता है। इसमें आपको 80C का लाभ मिलेगा साथ ही आप यहां टैक्स फ्री ब्याज मिलेगी। इसमें निवेश करना इसलिए उपयोगी है क्योंकि यहां पर आपको बिना किसी रिस्क के लांग टर्म में लाभ मिलेगा।
लिस्टेड पीएसयू बांड
- ब्याज दर-8.55%
- निवेश-8 साल तक के लिए
- उम्र- कोई सीमा नहीं
- टैक्स-ब्याज और कैपिटल गेन्स टैक्स युक्त है
- निवेश की राशि-कोई सीमा नहीं
- उपयोगी- जो निवेशक कम टैक्स दर पर रेगुलर इनकम चाहते हैं।
सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम
- ब्याज दर- 8.3%
- निवेश- वैसे तो 5 साल तक कर सकते हैं लेकिन 3 साल और बढ़ा सकते हैं
- उम्र- 60 साल
- निवेश राशि- 15 लाख
- टैक्स- 80सी का लाभ मिलेगा, ब्याज टैक्स युक्त होगी
- उपयोगी- ऐसे सीनियर सिटिजन जो रेगुलर इनकम चाहते हैं कम टैक्स की दर में आते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना
- ब्याज-8.1%
- निवेश- जमाराशि 14 वर्ष की आयु तक की जा सकती है, 21 पर परिपक्वता अवधि
- उम्र- 10 साल या उससे कम
- निवेश राशि- 1 साल में 1.5 लाख
- टैक्स लागत- 80C का लाभ मिलेगा और ब्याज टैक्स फ्री रहेगी
- उपयोगी- बिना किसी रिस्क के बच्ची के लिए धन संग्रहण कर सकते हैं बैंक के फिक्स डिपॉजिट से पैसे कमाने के 5 आसान तरीके
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
- ब्याज- 8%
- निवेश- 10 साल तक
- उम्र- 60 साल तक
- निवेश राशि- हर फैमिली के हिसाब से 7.5 लाख
- टैक्स- 80C का लाभ नहीं मिलेगा, पेंशन भी टैक्स युक्त होगी
- उपयोगी- वरिष्ठ नागरिकों को नियमित आय की आवश्यकता है और कम कर ब्रैकेट्स में हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर अच्छा रिटर्न देने वाले बैंक
सेविंग बांड्स 2018
- ब्याज-7.75 प्रतिशत
- निवेश- 7 साल तक
- उम्र- कोई सीमा नहीं
- टैक्स- 80C का लाभ नहीं मिलेगा और ब्याज भी टैक्स युक्त होगी
- उपयोगी- निवेशक जिन्हें नियमिट आय की आवश्यकता होती है और जो कम टैक्स ब्रैकेट्स में आते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से जुड़े 5 जरूरी सवालों के जवाब
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड
- ब्याज-7.6 प्रतिशत
- निवेश- 15 साल के लिए, 5 साल के ब्लॉक पर बढ़ाई जा सकती है
- उम्र- कोई सीमा नहीं
- निवेश राशि- 1.5 लाख हर साल
- टैक्स- 80 सी का लाभ मिलेगा और ब्याज भी टैक्स फ्री रहेगी
- उपयोगी- बिना किसी रिस्क के लंबे समय के लिए बचत करना
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications