Vande Bharat Train: यूपी के लोगों को एक नई वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है। इस ट्रेन की मदद से यात्रियों को सफर में आसानी होगी। आगरा से वाराणसी का सफर तय करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आगरा से वाराणसी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। आइए आपको इसके बारे में पूरी डिटेल देते हैं।

इन यात्रियों का सफर नई वंदे भारत ट्रेन से हो जाएगा आसान (Vande Bharat New Train Route)
उत्तर प्रदेश के आगरा से वाराणसी के लिए सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ये नई वंदे भारत ट्रेन आगरा से वाराणसी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है।
ये रहेगा ट्रेन का शेड्यूल (Vande Bharat New Train Schedule)
यह ट्रेन यात्रियों को सिर्फ 7 घंटे में वाराणसी पहुंचाएगी। हफ्ते में सारे दिन ये ट्रेन चलेगी लेकिन सिर्फ शुक्रवार ये ट्रेन नहीं चलेगी। ये वंदे भारत ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजे चलकर 6:48 बजे टूंडला, 7:40 बजे इटावा, 9:15 बजे कानपुर, 11:25 पर प्रयागराज और दोपहर 1 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। वाराणसी से चलने वाली वंदे भारत दोपहर 3:20 बजे चलकर 4:50 बजे प्रयागराज, 6:57 बजे कानपुर सेंट्रल, 8:17 बजे इटावा, 9:32 पर टूंडला जंक्शन और 10:20 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
इन रूट्स के लिए भी शुरू हुई है नई वंदे भारत ट्रेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन से यात्रियों को दोनों शहरों के बीच मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग 1 घंटे का यात्रियों का समय बचाएगी। इसके अलावा चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत ट्रेन दोनों शहरों के बीच की यात्रा को 2 घंटे से अधिक समय यात्रियों का बचाएगी। मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन दोनों शहरों के बीच की यात्रा को लगभग 1 घंटे 30 मिनट ट्रैवेलिंग समय कम कर देगी। रेलवे की तरफ से अभी इस नई वंदे भारत ट्रेन का किराया नहीं तय किया गया है।
वंदे भारत ट्रेन में मिलती हैं ये सुविधाएं (Vande Bharat Tran Facilities)
वंदे भारत ट्रेन नई तकनीक से डिजाइन की गई ट्रेन है जो 8 घंटे में 700 किमी का सफर कर सकती है। इसमें कई सारी ऐसी सुविधाएं हैं जिससे यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ट्रेन के सभी दरवाजे पूरी तरह से ऑटोमेटिक तकनीक से खुलते और बंद होते हैं और हर गेट पर ऑटोमेटिक फुटरेस्ट लगा हुआ है।
ट्रेन में जीपीएस सिस्टम और फायर सेंसर लगा हुआ है। साथ ही, ट्रेन में वाई फाई की सुविधा भी मौजूद है, इससे लोग ट्रेन में वाईफाई की मदद से अपना मनोरंजन कर सकते हैं। खाने पीने का सामान रखने के लिए डीप फ्रीजर को भी इस ट्रेन में लगाया गया है।
सिर्फ यही नहीं, टच फ्री सुविधा के साथ ही बॉयो वैक्यूम टॉयलेट हैं। ट्रेन को दिव्यांगों के लिए खास तरह से डिजाइन किया गया है। दिव्यांगों के लिए फ्रेंडली बॉयो टॉयलेट के साथ ही ब्रेल लिपि में सीट नंबर दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications