Vande Bharat Train: यात्रियों को अब डबल सुविधा मिलने वाली है। रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 20887/20888 का पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव दिया जाने का ग्रैंड कॉर्ड पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके जैन ने स्वागत किया है। 13 जुलाई को पत्र लिखकर यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल से जुड़ा पारसनाथ स्टेशन पर रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के ठहराव का आग्रह किया था। आइए आपको इस ट्रेन से जुड़ी सारी डिटेल्स देते हैं।

इन यात्रियों को सफर के दौरान मिलेगी सुविधा (Ranchi-Varanasi-Ranchi Vande Bharat Express)
यात्रियों के अनुसार, इस ट्रेन के पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव का निर्णय लिया जाना एक बेहतर फैसला है। यहां देश व विदेश के हर क्षेत्र से जैन यात्रियों तथा झारखंड के अन्य जिलों में जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। इस निर्णय का ग्रैंड कॉर्ड पैसेंजर एसोसिएशन स्वागत करता है। पारसनाथ गिरिडीह जिले का अत्यंत महत्वपूर्ण स्टेशन है।
ये है रांची से बनारस तक का वंदे भारत ट्रेन का रूट (Ranchi-Varanasi-Ranchi Vande Bharat Express Route)
रांची से बनारस वंदे भारत ट्रेन के रूट की बात करें तो रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची से मुरी, बोकारो स्टील सिटी, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय होते हुए बनारस (वाराणसी) पहुंचती है। वहीं, बनारस से लौटने के दौरान यह ट्रेन दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, बोकारो स्टील सिटी, मुरी होते हुए रांची पहुंचती है और अब पारसनाथ स्टेशन पर रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के ठहराव भी होगा।
इतना है रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का किराया
अगर कोई व्यक्ति रांची से दीनदयाल उपाध्याय या वाराणसी तक की यात्रा करना चाहता है, तो उसे 2280 रुपये और 2325 रुपये का टिकट लेना होगा और इस तरह इन दोनों स्टेशनों के लिए प्रति किलोमीटर किराया 4.39 रुपये और 4.34 रुपये है। वहीं, रांची से मुरी तक के सफर के लिए एग्जीक्यूटिव क्लास में 805 रुपये और चेयर कार में 420 रुपये किराए का भुगतान करना होता है। एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) में प्रति किलोमीटर 12.98 रुपये का भुगतान करना होता है, जबकि चेयर कार (सीसी) में प्रति किलोमीटर की दर 6.77 रुपये है।
एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए देना होगा इतना किराया
चेयर कार में अगर आप रांची से वाराणसी या वाराणसी से रांची की यात्रा करते हैं, तो आपको 1160 रुपये किराया देना होगा। चेयर कार के यात्रियों को प्रति किलोमीटर 2.16 रुपए का भुगतान करना होता है। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास में रिजर्वेशन चार्ज 60 रुपये है, तो चेयर कार में 40 रुपए, सुपरफास्ट चार्ज ईसी के लिए 75 रुपए और सीसी के लिए 45 रुपए देना होता है। कैटरिंग चार्जेज के ऑप्शन के साथ एग्जीक्यूटिव क्लास के रांची से बनारस के यात्रियों के लिए 399 रुपये तक किराया है और चेयरकार में 122 से 344 रुपये है।
रांची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का समय
रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस रांची रेलवे स्टेशन से सुबह 5:10 बजे रवाना होती है और दोपहर 1 बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंचती है। फिर वाराणसी स्टेशन से वापसी यात्रा शाम 4:05 बजे शुरू होती है और ट्रेन रात 11:55 बजे रांची पहुंचती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications