Vande Bharat Sleeper Train News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलूरु में बीईएमएल के रेल परिसर में वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के प्रोटोटाइप वर्जन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोच के आगे के परीक्षण के लिए इसे पटरियों पर चलाए जाने से पूर्व 10 दिन तक उसका कड़ा परीक्षण किया जाएगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अगले तीन महीनों में दौड़ना शुरू कर सकती है। आइए आपको बताते हैं कि ये ट्रेन किन रूट्स पर दौड़ेगी और इसका किराया कितना होगा।

एक या दो नहीं, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में हैं इतने कोच
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच लगाए गए हैं। इसमें एसी 3 टियर के 11 कोच, एसी 2 टियर के 4 कोच और एसी फर्स्ट के एक कोच भी शामिल हैं। वंदे भारत स्लीपर यह एक ऑटोमैटिक ट्रेन है और इस ट्रेन की स्पीड 160/kmph होगी, जो कि 180/kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है। भारतीय रेलवे और बीईएमएल के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वर्ल्ड क्लास का बनाया गया है और इसमें यूरोपीय मानक रखे गए हैं।
इसके अलावा इसमें जीएफआरपी पैनल, ऑटोमैटिक बाहरी यात्री दरवाजे, सेंसर आधारित अंदर के दरवाजे लगाए गए हैं। टॉयलेट को एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किया है यानी इसमें गंध नहीं आएगी और इस ट्रेन में यूएसबी चार्जिंग, इंटीग्रेटेड रीडिंग लाइट आदि की सुविधाएं हैं।
इन रूट्स पर शुरु करेगी दौड़ना
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की लॉन्चिंग के साथ भारतीय रेलवे का लक्ष्य लंबी दूरी की यात्रा का समय कम करना है। खासकर दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता जैसे लंबे रूट पर यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्री रात करीब 10 बजे चढ़ेंगे और सुबह डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे।
बेहद सस्ते में सफर कर पाएंगे यात्री
यह ट्रेन मिडिल क्लास के लिए बनाई गई है। इसका किराया राजधानी के जितना ही होगा यानी आपको अधिक पैसे नहीं देने पड़ेंगे और सस्ते में आप सफर कर पाएंगे। रेल मंत्री के अनुसार, कुछ दिनों में यह BEML फैक्ट्री से बाहर आ जाएगी। अगले 2 महीने ट्रेन की टेस्टिंग चलेगी। इसके बाद यात्रियों के लिए ट्रेन की लॉन्चिंग होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
