Vande Bharat Train Food Quality: वंदे भारत ट्रेनों में आए दिन खान-पान को लेकर यात्रियों को काफी परेशानी होती है। कभी कॉकरोच तो कभी कीड़ा, तक वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को दिए गए खाने में मिलता रहता है। इसे देखते हुए हाल ही में वंदे भारत ट्रेन में रेलवे और आईआरसीटीसी ने अपनी नजर रखी हुई है।
रेलवे अधिकारियों ने खानपान की चेकिंग के लिए अचानक से वंदेभारत ट्रेनों में जांच शुरू कर दी। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

यात्रियों के खानपान की क्वालिटी के लिए रेलवे ने की चेकिंग (Vande Bharat Train Food Quality Checking)
दक्षिण पूर्व जोन के सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन चौरसिया ने बर्मामाइंस और बागबेड़ा स्थित वंदे भारत के दोनों बेस किचन का पूरा निरीक्षण किया। इस जांच में एसीएम को दोनों बेस कीचन में खराबी नहीं मिली। उन्होंने टाटानगर के वाणिज्य व खानपान सुपरवाइजर को बेस किचन में नियमित जांच का आदेश दिया।
CCTV से हो रही ट्रेन में खाने पर निगरानी
वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए बेस किचन में सफाई और खाना-नाश्ता बनाने की सीसीटीवी के माध्यम कोलकाता से निगरानी होती है, ताकि यात्रियों को ताजा, स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण खाना-नाश्ता मिल सके। टाटानगर से पटना वंदे भारत में सुबह नाश्ता, हावड़ा रांची वंदे भारत रात में खाना और बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन में दोपहर का खाना चढ़ता है।
खाने को लेकर वंदे भारत ट्रेन में कई बार हुआ है हंगामा
वंदे भारत ट्रेनों में खाने को लेकर कई बार यात्रियों ने कई बार हंगामा किया है। उत्तर प्रदेश के झांसी से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन में यात्री को जब ब्रेकफास्ट सर्व किया गया तो उसमें कीड़े को देखते ही यात्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने चलती ट्रेन में हंगामा मचा दिया।
उसने नाश्ते में कीड़ा निकलने पर स्टाफ को जानकारी दी। उन्होंने खाना वापस ले लिया और काफी समय तक यात्री को दूसरा भोजन नहीं दिया। इसके अलावा भोपाल से आगरा जा रहे यात्री वंदे भारत ट्रेन में खाने में मिले कॉकरोच पर अपना रिएक्शन दिया था।
इस दौरान उन्होंने खाना ऑर्डर किया था। उनके खाने में भी कॉकरोच मिला था। तब आईआरसीटीसी ने कहा था कि हम आपके यात्रा अनुभव के लिए खेद व्यक्त करते हैं। मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित सेवा देने वाले के खिलाफ उचित जुर्माना लगाया गया है।
वंदे भारत ट्रेन में कई खाने से लेकर अन्य कई सारी सुविधाएं भी मिलती हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे हाईटेक और सुपर स्पीड ट्रेन में गिनी जाती है पर इस ट्रेन में यात्रियों के खराब अनुभवों के मामले भी बहुत अधिक है। इसके चलते रेलवे ठोस कदम भी उठाती रहती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications